नामांकन के लिए छात्रों की दिव्यांगता जांच शुरू
हिन्दुस्तान, भागलपुर
भागलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज में 9 और 10 अगस्त को दिव्यांग छात्रों के नामांकन के लिए दस्तावेज सत्यापन और दिव्यांगता जांच का आयोजन किया गया। चिकित्सा अधिकारियों की टीम इस प्रक्रिया को संचालित कर रही है, जिसमें सिविल सर्जन, ऑक्यूपेशनल थेरेपिस्ट और नेत्र रोग विशेषज्ञ शामिल हैं।

भागलपुर। भागलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज में दिव्यांग अभ्यर्थियों के नामांकन के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और दिव्यांगता जांच का आयोजन नौ और 10 अगस्त को किया जा रहा है। नौ अगस्त से यह प्रक्रिया शुरू हो गई। सिविल सर्जन सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, भागलपुर के कार्यालय की ओर से इसके लिए चिकित्सक व तकनीकी सहायकों की प्रतिनियुक्ति की गई है। इसके लिए चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. चंदन कुमार तिवारी, ऑक्यूपेशनल थेरेपिस्ट डॉ. अमित कुमार व नेत्र रोग के लिये सागर कुमार सुमन को प्रतिनियुक्त किया गया है।


