बिजनौर मेडिकल कॉलेज में दुर्लभ ‘स्टोन बेबी’ केस का सफल ऑपरेशन, महिला को मिला नया जीवन

हिन्दुस्तान, बिजनौर
share

राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल के डॉक्टरों ने 'स्टोन बेबी' के दुर्लभ मामले का सफल ऑपरेशन किया। 36 वर्षीय महिला, जो अब तक आठ बार गर्भवती हो चुकी थी, को ब्लीडिंग की गंभीर समस्या के कारण अस्पताल लाया गया था। डॉक्टरों ने जटिल सर्जरी कर उसके गर्भाशय को निकाला, और अब महिला की हालत स्थिर है।

बिजनौर मेडिकल कॉलेज में दुर्लभ ‘स्टोन बेबी’ केस का सफल ऑपरेशन, महिला को मिला नया जीवन

राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल के डॉक्टरों ने एक बेहद जटिल और विश्व भर में साल में इक्का-दुक्का मिलने वाले अत्यंत दुर्लभ ‘स्टोन बेबी’ (कैलशिफाइड फीटस) मामले का न केवल सही समय पर पता लगाया, बल्कि सफल ऑपरेशन कर पीड़ित महिला को नया जीवन प्रदान किया है।

ग्रामीण पृष्ठभूमि की पीड़ित 36 वर्षीय महिला अब तक आठ बार गर्भवती हुई। चार बच्चे हैं, जबकि चार बार गर्भवती होने पर या तो गर्भसमापन हो गया अथवा कराना पड़ा। बीते मई माह में गांव के समीप ही कहीं डीएंडसी (सफाई) कराने के बाद से लगातार ब्लीडिंग की समस्या से जूझ रही थी। कई जगह इलाज कराने के बाद भी राहत न मिलने पर स्थिति गंभीर होती देख परिजनों ने उसे बिजनौर स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में लाकर दिखाया।

डॉ. धारा की गहन जांच में सामने आई दुर्लभ स्थिति

​अस्पताल के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. धारा ने महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसकी सघन जांचें कराईं। उन्होंने बताया, कि अल्ट्रासाउंड के अलावा कन्फर्म करने के लिए प्रेगनेंसी टिश्यू ब्लड टेस्ट भी कराया। गहन परीक्षण के दौरान सामने आया कि महिला के गर्भाशय में कैलशिफाइड फीटस यानी पथरा चुका भ्रूण फंसा हुआ है।

जटिल सर्जरी कर गर्भाशय निकाला, महिला सुरक्षित

​मामले की संवेदनशीलता और महिला के स्वास्थ्य को खतरे में देखकर डॉक्टरों की टीम ने तत्काल सर्जरी का फैसला लिया। मंगलवार को बेहद सावधानीपूर्वक की गई इस जटिल सर्जरी के दौरान महिला के गर्भाशय को निकालकर उसकी जान बचाई गई। ऑपरेशन के बाद अब महिला की हालत स्थिर बताई जा रही है। ऑपरेशन में स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग से डा. धारा, डा. साक्षी तथा एनेस्थेसिया विभाग से डा. विजयन्त, डा. साक्षी व डा. इन्दू तथा नर्सिंग स्टाफ चित्रा एवं खेमचंद शामिल रहे। प्राचार्या डा. ललिता चौधरी ने डा. धारा समेत पूरी टीम को इस ऐतिहासिक सफल सर्जरी के लिए बधाई दी।

चिकित्सा शिक्षा विभाग को भेजी जा रही विशेष रिपोर्ट

​राजकीय मेडिकल कालेज प्राचार्या डा. ललिता चौधरी ने बताया, कि ‘स्टोन बेबी’ या कैलशिफाइड फीटस का मामला चिकित्सा जगत में बेहद असाधारण और दुर्लभ माना जाता है। अपनी तरह का यह अत्यंत विशिष्ट और अनूठा केस होने के कारण बिजनौर मेडिकल कॉलेज द्वारा इसकी विस्तृत केस रिपोर्ट चिकित्सा शिक्षा विभाग को अलग से भेजी जा रही है।

-------

सामान्य प्रश्न

✦स्टोन बेबी क्या है?−
'स्टोन बेबी' या कैलशिफाइड फीटस एक अत्यंत दुर्लभ स्थिति है जिसमें भ्रूण गर्भाशय में पथरा जाता है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsबिजनौर मेडिकल कॉलेज में दुर्लभ ‘स्टोन बेबी’ केस का सफल ऑपरेशन, महिला को मिला नया जीवन