ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशडॉक्टरों की हड़ताल का असर: चार हजार सर्जरी रद्द, 80 हजार मरीज भटकते रहे

डॉक्टरों की हड़ताल का असर: चार हजार सर्जरी रद्द, 80 हजार मरीज भटकते रहे

दिल्ली के अस्पतालों में हड़ताल की वजह से न सिर्फ वार्ड में डॉक्टरों की सेवाएं, ओपीडी प्रभावित हुई और पहले से तय सर्जरी भी रद्द हो गईं। राजधानी दिल्ली में ही सोमवार को पहले से तय लगभग चार हजार सर्जरी...

डॉक्टरों की हड़ताल का असर: चार हजार सर्जरी रद्द, 80 हजार मरीज भटकते रहे
वरिष्ठ संवाददाता,नई दिल्लीTue, 18 Jun 2019 06:32 AM
ऐप पर पढ़ें

दिल्ली के अस्पतालों में हड़ताल की वजह से न सिर्फ वार्ड में डॉक्टरों की सेवाएं, ओपीडी प्रभावित हुई और पहले से तय सर्जरी भी रद्द हो गईं। राजधानी दिल्ली में ही सोमवार को पहले से तय लगभग चार हजार सर्जरी हड़ताल की वजह से टाल दी गईं। राजधानी के लगभग 40 अस्पतालों के रेजिडेंट डॉक्टर हड़ताल पर थे। वहीं निजी छोटे क्लिनिक भी बंद रहने से मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में रोज करीब 70 से 80 हजार लोग इलाज के लिए ओपीडी में पहुंचते हैं लेकिन हड़ताल की वजह से हजारों मरीज उपचार नहीं ले पाए। मरीजों का कहना था कि आपातकालीन वार्ड में डॉक्टर प्राथमिक उपचार के अलावा अन्य कोई सुविधा नहीं दे रहे थे।

ममता सुरक्षा देने को राजी, डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

एम्स में भी हड़ताल रही
एम्स की रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन ने सोमवार सुबह घोषणा की कि वे भी सोमवार को 12 बजे तक काम करने के बाद मंगलवार सुबह छह बजे तक हड़ताल पर चले जाएंगे। हालांकि, 12 बजे से पहले ही रेजिडेंट डॉक्टर हड़ताल पर चले गए। हड़ताल के दौरान केंद्र सरकार के ही एम्स, सफदरजंग, आरएमएल, लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज और सुचेता कृपलानी अस्पताल को मिलाकर ही करीब एक हजार मरीजों के पहले से तय सर्जरी टालनी पड़ीं। दिल्ली सरकार के लोकनायक अस्पताल, जीबी पंत, जीटीबी, बाबा भीमराव आंबेडकर अस्पताल, दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में करीब 1200 सर्जरी हड़ताल की वजह से रद्द हो गईं।

इतना ही नहीं हिंदूराव अस्पताल, डॉ. हेडगेवार, राजनबाबू टीबी अस्पताल, महावीर, संजय गांधी अस्पताल में भी करीब 400 से ज्यादा सर्जरी रद्द करनी पड़ गईं। दादा देव शिशु चिकित्सालय, आर्चाय भिक्षु, दीपचंद बंधु, चाचा नेहरु, स्वामी दयानंद, ताहिरपुर स्थित राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल, जनकपुरी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल को मिला कर करीब 800 से ज्यादा ऑपरेशन रद्द हो गए।

इमरजेंसी जारी रही
राजधानी दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में इलाज के लिए सोमवार को पहुंचे मरीज इधर से उधर भटकते रहे लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। हालांकि, कई मरीजों ने बताया कि अस्पतालों में इमरजेंसी में पहुंच रहे मरीजों को जांच की सुविधा मिल रही थी। वहीं दिल्ली के मोहल्ला क्लीनिक से मरीजों को थोड़ी बहुत राहत जरूर मिली।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें