पीजीआई ट्रॉमा के डॉक्टरों ने युवक के जख्मी चेहरे को फिर से संवारा

हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

पीजीआई के एपेक्स ट्रामा सेंटर के डॉक्टरों ने सड़क हादसे में गंभीर रूप से जख्मी 24 वर्षीय युवक के चेहरे का तीन चरण में ऑपरेशन कर फिर से संवार दिया। इस सर्जरी में हड्डियों को जोड़ने, नसों को ठीक करने और लार की नली को दोबारा जोड़ने का कार्य शामिल रहा।

पीजीआई ट्रॉमा के डॉक्टरों ने युवक के जख्मी चेहरे को फिर से संवारा

पीजीआई के एपेक्स ट्रामा सेंटर के डॉक्टरों ने सड़क हादसे में गंभीर रूप से जख्मी 24 वर्षीय युवक के चेहरे का तीन चरण में ऑपरेशन कर फिर से संवार दिया। हादसे में युवक के चेहरे पर गहरा घाव होने के साथ हड्डी कई टुकड़ों में टूट गई थी। चेहरे की नसें और लार को मुंह तक पहुंचाने वाली नली भी कट गई थी। इस सर्जरी में संस्थान के ओरल एवं मैक्सिलोफेशियल सर्जरी, प्लास्टिक सर्जरी, न्यूरोसर्जरी और एनेस्थीसिया विभाग के डॉक्टरों का योगदान रहा। ओरल एवं मैक्सिलोफेशियल सर्जरी के डॉ. भारत शुक्ला ने बताया कि डॉक्टरों ने तीन चरणों में ऑपरेशन कर चेहरे को ठीक किया। पहले चरण में टूटी हड्डियों को जोड़कर चेहरे की बनावट को सामान्य किया। दूसरे चरण में कटी हुई नसों को बारीकी से जोड़ा और नस का एक हिस्सा ज्यादा खराब होने पर शरीर के दूसरे हिस्से से नस का छोटा टुकड़ा लेकर उसे जोड़ा। तीसरे चरण में लार की नली को दोबारा जोड़ा।

इन डॉक्टरों ने किया काम

ओरल एवं मैक्सिलोफेशियल सर्जरी के डॉ. कुलदीप विश्वकर्मा, डॉ. भारत शुक्ला, डॉ. अपूर्वा और डॉ. दीक्षा,प्लास्टिक सर्जरी विभाग के डॉ. अंकुर भटनागर, डॉ. निखिलेश और डॉ. सताक्षी,न्यूरोसर्जरी के डॉ. वेद, एनेस्थीसिया के डॉ. वंश, डॉ. विष्णु, डॉ. जगदीश और डॉ. आरती, नर्सिंग टीम से सुनीता फ्रेडरिक, सरिता, अंकिता और दीक्षा शामिल रहीं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦सर्जरी के दौरान कितने चरण थे?−
सर्जरी के तीन चरण थे।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsपीजीआई ट्रॉमा के डॉक्टरों ने युवक के जख्मी चेहरे को फिर से संवारा