बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम मुलाबिरपुर सलामतपुर में चिकित्सक कुंवरपाल सिंह की मौत के मामले में मृतक के पुत्र ने आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें आरोप लगाया कि आरोपियों द्वारा पैसों के लिए दबाब बनाने और प्रताड़ित करने से परेशान होकर पिता ने आत्महत्या की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिन्दुस्तान, हापुड़
Follow us on Google News
share

बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम मुलाबिरपुर सलामतपुर में चिकित्सक कुंवरपाल सिंह की मौत के मामले में मृतक के पुत्र ने आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि पैसों के लिए दबाब बनाने से परेशान होकर पिता ने आत्महत्या की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम मुलाबिरपुर सलामतपुर में चिकित्सक कुंवरपाल सिंह की मौत के मामले में मृतक के पुत्र ने आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें आरोप लगाया कि आरोपियों द्वारा पैसों के लिए दबाब बनाने और प्रताड़ित करने से परेशान होकर पिता ने आत्महत्या की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम मुलाबिरपुर सलामतपुर में चिकित्सक कुंवरपाल सिंह की मौत के मामले में मृतक के पुत्र ने आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें आरोप लगाया कि आरोपियों द्वारा पैसों के लिए दबाब बनाने और प्रताड़ित करने से परेशान होकर पिता ने आत्महत्या की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मामले का विवरण

ग्राम मुबारिकपुर सलामतपुर निवासी चिकित्सक कुंवरपाल सिंह की मौत के मामले में मृतक के पुत्र ने बाबूगढ़ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें बताया गया कि उसके पिता कुंवरपाल सिंह 19 सितंबर की सुबह आठ बजे अपनी बाइक पर सवार होकर किसी काम से बाहर गए थे। लेकिन साम तक वापस नहीं लौटे। शाम करीब 7 बजे उसने पिता के मोबाइल पर फोन किया था तो उनका फोन बंद आया। पीड़ित ने अपनी रिश्तेदारियों मे सभी जगह पिता के बारे मे जानकारी की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। बीस सितंबर की सुबह उसने अपने छोटे भाई प्रशान्त को अपने खेत पर पिता को देखने के लिए भेजा था, तो खेत के बाहर उसके भाई को पिता की मोटर साइकिल व हेल्मेट मिला था। इसकी सूचना मिलने पर वह ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचा तो ईख के खेत में पिता मृत अवस्था मे मिले थे। जिनके पास मोबाइल फोन, एक सुसाइड नोट, सल्फास के खाली पैकेट मिली। जिसकी सूचना उसने पुलिस को दी।

आरोप और दबाब

पीड़ित ने बताया कि उसके पिता गांव में डाक्टर थे। सात जुलाई को गांव के ही जयवीर की तबीयत अचानक खराब होने पर जयवीर को उसके परिजन दवाई दिलाने के लिए उसके पिता के पास आए थे। पिता द्वारा उन्हें दवा दी गई थी। कुछ समय बाद जयवीर की मृत्यु हो गई थी । जिसके बाद से ही मृतक जयवीर के परिजन गांव निवासी रूपचन्द्र, भूपेन्द्र, वीरसिह, आकाश, विकास पुत्र जयवीर मेरठ जनपद के ग्राम नरहेडा निवासी शशि, प्रमोद और विनोद उसके पिता पर गलत दवा देने से मृत्यु होने के आरोप लगाकर रुपये देने का दबाब बनाने रहे थे। पिता ने आरोपियों से कहा था कि उसकी इतनी हैसियत नहीं है कि इतने रुपअये दे सकें। आरोपियों ने पिताजी के खिलाफ सीएमओ कार्यालय व ऑनलाइन शिकायत की थी। इससे पिता कई दिनो से परेशान थे। आरोपियों की प्रताड़ना से तंग आकर पिता ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली थी।

पुलिस की कार्रवाई

थाना प्रभारी प्रवीन कुमार ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। विभिन्न बिंदुओं को ध्यान में रख मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी दोषी पाया गया उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦किस गांव में चिकित्सक कुंवरपाल सिंह की मौत हुई है?−
चिकित्सक कुंवरपाल सिंह की मौत ग्राम मुलाबिरपुर सलामतपुर में हुई है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsबाबूगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम मुलाबिरपुर सलामतपुर में चिकित्सक कुंवरपाल सिंह की मौत के मामले में मृतक के पुत्र ने आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें आरोप लगाया कि आरोपियों द्वारा पैसों के लिए दबाब बनाने और प्रताड़ित करने से परेशान होकर पिता ने आत्महत्या की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।