आईएमए सीजीपीकॉन में डॉ. सिद्धार्थ धनगर सम्मानित
जिला चिकित्सालय के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. सिद्धार्थ धनगर को गाजियाबाद में आयोजित आईएमए सीजीपी-कॉन 2026 में भागीदारी के लिए सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय सम्मेलन में आधुनिक चिकित्सा पद्धतियों और गुणवत्ता स्वास्थ्य सेवाओं पर चर्चा हुई। डॉ. धनगर ने चिकित्सकों के निरंतर सीखने के महत्व पर जोर दिया और कहा कि इससे मथुरा के मरीजों को बेहतर सेवाएं मिलेंगी।

जिला चिकित्सालय के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी एवं एआरटी सेंटर प्रभारी डॉ. सिद्धार्थ धनगर को गाजियाबाद में आयोजित आईएमए सीजीपी-कॉन (नॉर्थ ज़ोन) 2026 में सहभागिता के लिए उपलब्धि प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। आईएमए उत्तर प्रदेश राज्य एवं आईएमए गाजियाबाद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस राष्ट्रीय सम्मेलन में उत्तर भारत के वरिष्ठ चिकित्सकों, विशेषज्ञों और चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सम्मेलन में आधुनिक चिकित्सा पद्धतियों, रोगों के नवीनतम उपचार, फैमिली मेडिसिन तथा गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं पर वैज्ञानिक सत्र और कार्यशालाएं आयोजित की गईं। डॉ. सिद्धार्थ धनगर ने कहा कि सम्मेलन से प्राप्त नवीनतम चिकित्सा ज्ञान और अनुभव का लाभ जनपद मथुरा के मरीजों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में मिलेगा।
उन्होंने कहा कि चिकित्सा क्षेत्र में निरंतर सीखना और स्वयं को अद्यतन रखना प्रत्येक चिकित्सक का दायित्व है, जिससे मरीजों को सर्वोत्तम उपचार मिल सके। उन्होंने आईएमए उत्तर प्रदेश राज्य एवं आईएमए गाजियाबादका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे राष्ट्रीय वैज्ञानिक सम्मेलन चिकित्सकों के ज्ञानवर्धन और चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनका कहना था कि निरंतर सीखना ही उत्कृष्ट चिकित्सा सेवा का आधार है और मरीजों की सेवा ही चिकित्सक का सर्वोच्च धर्म है।


