ड्यूटी से लौट रहीं महिला डॉक्टर और कार चालक घायल

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

प्रयागराज के कौंधियारा स्वास्थ्य केंद्र में तैनात चिकित्सक डॉ. मधु जायसवाल सोमवार को सड़क हादसे में घायल हो गईं। वह ड्यूटी खत्म करने के बाद कार से लौट रही थीं। दुर्घटना में डॉ. मधु और कार चालक गंभीर रूप से घायल हुए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। कर्मचारी संघ के सदस्यों ने अस्पताल जाकर हालात का जायजा लिया।

ड्यूटी से लौट रहीं महिला डॉक्टर और कार चालक घायल

प्रयागराज। कौंधियारा के स्वास्थ्य केंद्र में तैनात चिकित्सक डॉ. मधु जायसवाल सोमवार की शाम सड़क हादसे में घायल हो गई। डॉ. मधु ड्यूटी पूरी कर कार से वापस लौट रही थी। लेकिन, गौहनिया के समीप कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में डॉ. मधु जायसवाल और कार चालक दोनों को गंभीर रूप से चोटिल हो गए। दोनों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इधर, दुर्घटना की जानकारी मिलते ही संयुक्त कर्मचारी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. आनंद त्रिपाठी, डॉ. आत्माराम, डॉ. विनोद सिंह, मंडल संयोजक अटल राय, भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री रविकांत, सोहेल, अशरफ और नीरज यादव अस्पताल पहुंचे।

उन्होंने चिकित्सक से डॉ. मधु और उनके चालक के हालात की जानकारी ली।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।