जिम में व्यायाम करते समय डॉक्टर की मौत
हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
असम के नागांव मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के 50 वर्षीय डॉक्टर शाहीन अहमद की जिम में व्यायाम करते समय अचानक मौत हो गई। सीसीटीवी फुटेज में उन्हें गिरते हुए देखा गया। जिम में मौजूद लोगों ने उनकी मदद की, लेकिन डॉक्टर को बचाया नहीं जा सका। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है, लेकिन प्रारंभिक जांच से हार्ट अटैक का अनुमान है।

नागांव, एजेंसी। असम के नागांव मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के एक डॉक्टर की जिम में व्यायाम करते समय मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि घटना गुरुवार को शहर के डिमोरुगुरी इलाके के एक जिम में हुई। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में 50 वर्षीय शाहीन अहमद व्यायाम करते समय अचानक गिरते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान जिम में मौजूद लोग डॉक्टर की मदद के लिए दौड़े और उन्हें पानी दिया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो गई थी। पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है, लेकिन शुरुआती जांच से पता चलता है कि डॉक्टर को दिल का दौरा पड़ा है।


