पुनर्विकास कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने का निर्देश

हिन्दुस्तान, चंदौली
Follow us on Google News
share

पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक डिम्पी गर्ग ने दानापुर, पीडीडीयू और धनबाद मंडल के स्टेशनों का निरीक्षण किया। उन्होंने पुनर्विकास कार्यों को निर्धारित समय सीमा में और उच्च गुणवत्ता से पूरा करने का निर्देश दिया। गर्ग ने सांसदों से रेल सुविधाओं पर चर्चा की और विभिन्न स्टेशनों की यात्री सुविधा का जायजा लिया।

पुनर्विकास कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने का निर्देश

पीडीडीयू नगर, संवाददाता। पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक डिम्पी गर्ग ने गुरुवार को दानापुर, पीडीडीयू और धनबाद मंडल के विभिन्न स्टेशनों का निरीक्षण किया। उन्होंने पुनर्विकास कार्यों को उच्च गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में पूरा करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के क्रम में अंकोरहा स्टेशन पर काराकाट के सांसद राजा राम सिंह और डाल्टनगंज स्टेशन पर पलामू के सांसद विष्णु दयाल राम से जीएम ने संसदीय क्षेत्रों में रेल सुविधाओं को लेकर वार्ता की और सुझाव प्राप्त किए। जीएम ने सबसे पहले जहानाबाद स्टेशन का निरीक्षण कर यात्री सुविधा और संरक्षा का जायजा लिया। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे पुनर्विकास कार्य की प्रगति की समीक्षा की और गुणवत्तापूर्ण निर्माण व उन्नत यात्री सुविधाओं पर विशेष बल देने का निर्देश दिया।

इसके बाद वे गया जंक्शन पहुंचे, जहां प्लेटफार्म, सर्कुलेटिंग एरिया, नवनिर्मित भवन सहित यात्री सुविधाओं का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने गया स्टेशन के पुनर्विकास कार्य में सुरक्षा मानकों के कड़ाई से अनुपालन और समयबद्ध पूर्णता पर जोर दिया। जीएम ने गया से सोन नगर होते हुए गढ़वा रोड तक विंडो ट्रेलिंग के माध्यम से रेलखंड का निरीक्षण कर संरक्षा, अनुरक्षण और परिचालन की समीक्षा की। वही अंकोरहा स्टेशन पर उन्होंने एनटीपीसी के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ रेल संपर्क और कोयला आपूर्ति पर भी चर्चा की। धनबाद मंडल के बरवाडीह स्टेशन पर परिचालन व्यवस्था और सुरक्षा का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान दानापुर के डीआरएम विनोद कुमार, पीडीडीयू डीआरएम उदय सिंह मीना और धनबाद के डीआरएम अखिलेश मिश्र अपने-अपने क्षेत्र में मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsपुनर्विकास कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने का निर्देश