ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशनेता ने ट्रेन में महिला से की बदसलूकी, गिरफ्तार

नेता ने ट्रेन में महिला से की बदसलूकी, गिरफ्तार

द्रमुक की कार्यकारिणी समिति के 65 वर्षीय एक सदस्य को एक ट्रेन यात्रा के दौरान कुछ महिला यात्रियों से बदसलूकी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने...

नेता ने ट्रेन में महिला से की बदसलूकी, गिरफ्तार
एजेंसी ,कोयंबटूर(तमिलनाडु)।Fri, 29 Mar 2019 06:10 AM
ऐप पर पढ़ें

द्रमुक की कार्यकारिणी समिति के 65 वर्षीय एक सदस्य को एक ट्रेन यात्रा के दौरान कुछ महिला यात्रियों से बदसलूकी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि महिलाओं द्वारा चेन्नई के एक पुलिस थाना में दर्ज कराई गई एक प्राथमिकी के आधार पर आर चंद्रन को सुलुर के पास से बुधवार रात गिरफ्तार किया गया। चंद्रन सुलुर के एक पूर्व पंचायत प्रमुख हैं।

प्राथमिकी के मुताबिक यह घटना 8 मार्च की है। पुलिस के मुताबिक महिला यात्रियों ने कथित बदसलूकी के बाद जंजीर खींच कर ट्रेन रोक दी थी। 

EC ने 'मिशन शक्ति' पर PM मोदी के संबोधन के प्रसारण फीड मंगाए, आज आ सकता है फैसला

INTERVIEW: रक्षा और सुरक्षा को चुनाव से नहीं जोड़ें- राजनाथ सिंह

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें