महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर समानता एवं निष्पक्षता की डीएम ने दिलायी शपथ

हिन्दुस्तान, खगडि़या
share

खगड़िया में महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर डीएम विक्रम विरकर ने पदाधिकारियों और कर्मियों को समानता और निष्पक्षता की शपथ दिलाई। उन्होंने जाति, धर्म या पहचान के आधार पर भेदभाव से बचने और सभी के लिए समान व्यवहार का आह्वान किया। कई अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।

महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर समानता एवं निष्पक्षता की डीएम ने दिलायी शपथ
महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर समानता एवं निष्पक्षता की डीएम ने दिलायी शपथ

खगड़िया : महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर समानता एवं निष्पक्षता की डीएम ने दिलायी शपथ जितेन्द्र कुमार की रिपोर्ट : खगड़िया, हिन्दुस्तान संवाददाता कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में गुरुवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर डीएम विक्रम विरकर ने पदाधिकारियों एवं कर्मियों को समानता, बंधुता, निष्पक्षता एवं जनसेवा के मूल्यों को अपनाने की शपथ ली।डीएम ने कहा कि किसी भी व्यक्ति के साथ जाति, धर्म या व्यक्तिगत पहचान के आधार पर भेदभाव किए बिना, सभी के साथ समान व्यवहार किया जाए। प्रशासनिक कार्यों में किसी व्यक्ति विशेष या जाति-विशेष को प्राथमिकता न देते हुए सभी के लिए एक समान नियम, निष्पक्ष निर्णय एवं न्यायपूर्ण व्यवहार सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने संविधान के मूल्यों के अनुरूप प्रत्येक व्यक्ति के सम्मान, समान अवसर, पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्व के साथ जनहित में कार्य करने का आह्वान किया। इस अवसर पर कई विभागों के अधिकारी व कर्मी उपस्थित थे। फ़ोटो : कैप्शन : शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर समानता, बंधुता, निष्पक्षता एवं जनसेवा की शपथ दिलाते डीएम विक्रम विरकर।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsमहात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर समानता एवं निष्पक्षता की डीएम ने दिलायी शपथ