नवागत डीएम ने कलक्ट्रेट परिसर में किया प्रदर्शनी का अवलोकन
डीएम उमेश प्रताप सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर में जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण करते हुए योजनाओं की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार समाज के विभिन्न वर्गों के कल्याण के लिए योजनाएं चला रही है और इनका लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाना प्राथमिकता है।

डीएम उमेश प्रताप सिंह ने बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर में संकल्प सेवा अभियान के अंतर्गत केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, नीतियों, कार्यक्रमों एवं उपलब्धियों पर आधारित लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने प्रदर्शनी में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण करते हुए योजनाओं एवं कार्यक्रमों से संबंधित जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन कर रही है। इन योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाना शासन की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार होने से आमजन को उनके अधिकारों एवं उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी मिलती है और पात्र व्यक्ति समय से योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
इस दृष्टि से प्रदर्शनी आमजन को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने का प्रभावी माध्यम है।

