अनियमितता व कार्यों में लापरवाही के मामले में करगहर सीडीपीओ निलंबित
हिन्दुस्तान, सासाराम
विभागीय कार्यों में रुचि नहीं लेने व आंगनबाड़ी केंद्रों में अनियमितता की शिकायत पर कार्रवाईबैठक में सीडीपीओ के खिलाफ अनियमितता व विभागीय कार्यों में रुचि नहीं लेने समेत कई शिकायतें सामने आई थीं। इस

करगहर, एक संवाददाता। विभागीय कार्यों में रुचि नहीं लेने और आंगनबाड़ी केंद्रों में अनियमितता की शिकायतों के मामले में डीएम दीपक कुमार मिश्रा ने करगहर की सीडीपीओ रत्न कुमारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उन्हें जिला बाल विकास परियोजना कार्यालय में उपस्थिति दर्ज करने का निर्देश दिया गया है।


