गोवंश किसी भी दशा में सड़क पर न घूमें : डीएम

हिन्दुस्तान, इटावा औरैया
Follow us on Google News
share

इटावा के जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने गोवंश की सुरक्षा और उनकी भरण-पोषण की व्यवस्था पर जोर दिया। उन्होंने गोशालाओं को चारागाहों से जोड़ने, हरे चारे की उपलब्धता सुनिश्चित करने, और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के निर्देश दिए। स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता से संबंधित शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण भी जरूरी बताया।

गोवंश किसी भी दशा में सड़क पर न घूमें : डीएम

इटावा। जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने साफ कहा है कि गोवंश सड़कों पर न घूमें। सभी गोशालाओं में दाना, हरा चारा व पशुओं के भरण-पोषण की पर्याप्त व्यवस्था की जाए। कामकाज की समीक्षा करते हुए उन्होने कहा कि सभी गोशालाओं को चारागाहों से जोड़ा जाए। सभी चारागाहों में नेपियर घास लगाई जाए, जिससे गौवंश को वर्षभर पर्याप्त मात्रा में हरा चारा उपलब्ध हो सके और वे स्वस्थ रहें। डीएम ने गोवंश के समुचित उपयोग व रखरखाव पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि किसी को भी घायल गोवंश मिले तो तत्काल 1962 हेल्पलाइन पर सूचना दें, ताकि मौके पर पहुंचकर उसका इलाज व आवश्यक सहायता की जा सके।

डीएम ने कहा कि प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए जिले की सभी गोशालाओं को इस अभियान से जोड़ा जाए, जिससे गोबर और गोमूत्र से तैयार जैविक खाद का बेहतर उपयोग हो सके। डिजिटल लाइब्रेरी की प्रगति की समीक्षा करते हुए डीएम ने निर्देश दिए कि इनमें विभागीय शासनादेश व निर्धारित दिशा निर्देशों के अनुरूप ही पुस्तकें उपलब्ध कराई जाएं। वर्तमान समय में प्रचलित व विद्यार्थियों के लिए उपयोगी पुस्तकों को डिजिटल लाइब्रेरी में प्राथमिकता से रखा जाए। स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा के दौरान डीएम ने विद्यालयों व उनके आसपास स्वच्छ, स्वस्थ वातावरण बनाए रखने के लिए कहा। उन्होने यह भी कहा कि स्वच्छता संबंधी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsगोवंश किसी भी दशा में सड़क पर न घूमें : डीएम