आईजीआरएस शिकायतों का प्राथमिकता से हो निस्तारण: डीएम
आईजीआरएस शिकायतों का प्राथमिकता से हो निस्तारण: डीएम आईजीआरएस शिकायतों का प्राथमिकता से हो निस्तारण: डीएम आईजीआरएस शिकायतों का प्राथमिकता से हो निस्ता

ज्ञानपुर, संवाददाता। कलक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को डीएम शैलेश कुमार जनसुनवाई पोर्टल (आईजीआरएस) की समीक्षा बैठक अधिकारियों संग ली। इसमें शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर कराने का निर्देश अधिकारियों को दिए। चेताए कि इनमें किसी स्तर से लापरवाही की शिकायत मिली तो जांच कर सख्त कार्रवाई होना तय है। भूमि विवाद है तो राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम स्थलीय निरीक्षण कर मामलों को निस्तारित कराएं। इस दौरान एडीएम न्यायिक ने बताया कि श्रेणी सी के संदर्भों को संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता से निस्तारण करने का निर्देश दिया जा चुका है। उच्च न्यायालय के रिट प्रत्यावेदन को प्राथमिकता से निस्तारण करने के साथ ही अवमानना वादों को गंभीरता से निस्तारण करने का निर्देश दिया।
डीएम स्पष्ट रूप से कहे कि आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की भ्रामक अथवा गलत आख्या स्वीकार नहीं की जाएगी। यदि किसी प्रकरण में तथ्य छिपाने या गलत रिपोर्ट प्रस्तुत करने की शिकायत मिली तो संबंधित अधिकारी के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। समस्त अधिकारियों को आईजीआरएस से संबंधित नवीनतम शासनादेशों का गंभीरतापूर्वक अध्ययन कर उनका अक्षरश अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कहा कि अधिकारी स्वयं संज्ञान लेकर आईजीआरएस प्रकरणों की नियमित मॉनिटरिंग करें तथा प्रत्येक शिकायत का गुणवत्तायुक्त एवं संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करें। जहां निरीक्षण करने जाएं तो फोटो व दो गवाहों का सिग्नेचर भी कराए निस्तारण के समय। शिकायतकर्ताओं से सीधे संवाद स्थापित कर निर्धारित समयावधि में समस्याओं का समाधान किया जाए, जिससे उन्हें संतुष्टि प्राप्त हो सके। विशेष रूप से उन ग्रामों पर ध्यान केंद्रित करने के निर्देश दिए, जहां शिकायतों की संख्या अधिक है अथवा असंतुष्ट फीडबैक प्राप्त हो रहा है। समस्त विभागों को निर्देशित किए कि कोई भी प्रकरण डिफाल्टर श्रेणी में न जाने पाए। ईडीएम आशुतोष श्रीवास्तव को निर्देश दिए कि जिन विभागों में आईजीआरएस पोर्टल पर डिफाल्टर प्रकरण पाए गए हैं, उनसे तीन दिवस के अंदर स्पष्टीकरण प्राप्त कर रिपोर्ट प्रेषित करें। इस मौके पर सीडीओ बाल गोविंद शुक्ल, एडीएम शुभांगी शुक्ला, पीडी आदित्य कुमार, एआरटीओ राम सिंह, सीएमओ डॉ. संतोष कुमार चक, डीआईओएस अंशुमान, बीएसए शिवम पांडेय समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे।


