काराओं की व्यवस्था में कमी मिली तो तत्काल होगा निराकरण: डीएम
हिन्दुस्तान, सासाराम
सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। बेहतर रखने का निर्देश दिया। डीएम ने कहा कि किसी भी स्तर पर कमी सामने आने पर उसका प्राथमिकता के आधार

सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। डीएम दीपक कुमार मिश्रा ने गुरुवार को अपने कार्यालय कक्ष में सासाराम मंडल कारा और बिक्रमगंज कारा की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने दोनों काराओं में बंदियों को मिल रही सुविधाओं और आधारभूत व्यवस्थाओं की जानकारी ली। जल निकासी, चिकित्सा सुविधा, डॉक्टरों की उपलब्धता और कारा तक पहुंचने वाली सड़क समेत अन्य व्यवस्थाओं को बेहतर रखने का निर्देश दिया। डीएम ने कहा कि किसी भी स्तर पर कमी सामने आने पर उसका प्राथमिकता के आधार पर तत्काल निराकरण सुनिश्चित किया जाए।


