योजनाओं का लाभ पहुंचाने के साथ फसल बीमा दावों का निस्तारण करने के निर्देश

हिन्दुस्तान, एटा
Follow us on Google News
share

सोमवार को डीएम अरविंद सिंह ने सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन योजना की बैठक बुलाई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कृषि टेक्नोलॉजी का उपयोग बढ़ाना चाहिए और कस्टम हायरिंग सेंटर प्रभावी बनाने पर जोर दिया। फसल बीमा लाभ की जानकारी भी ली गई और त्वरित मुआवजा वितरण की योजना बनाई गई।

योजनाओं का लाभ पहुंचाने के साथ फसल बीमा दावों का निस्तारण करने के निर्देश

सोमवार को डीएम ने विकास भवन स्थित सभागार में सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन योजना के लिए आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक की। कृषि विभाग की सभी योजनाओं की प्रगति समीक्षा की गई। बैठक में डीएम अरविंद सिंह ने कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करते हुए किसानों को योजनाओं का अधिकतम लाभ उपलब्ध कराने एवं कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीक एवं नवाचार को बढ़ावा देने के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कस्टम हायरिंग सेंटरों को सशक्त एवं प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। कहा कि कस्टम हायरिंग सेंटर पर उपलब्ध उपकरणों का कितनी बार उपयोग किया जा रहा है, इसकी नियमित जानकारी जिला कृषि कार्यालय को होनी चाहिए।डीएम

ने फसल बीमा प्रतिनिधियों से किसानों को उपलब्ध कराए जा रहे बीमा लाभ एवं फसल क्षति के दावों की जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि फसल क्षति का तत्काल आंकलन कराकर पात्र किसानों को मुआवजा दिया जाए। डीएम ने सीडीओ की अध्यक्षता में एक समिति गठित करने के निर्देश दिए। जिसमें जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक, उप निदेशक कृषि तथा जिला कृषि अधिकारी शामिल रहेंगे। बैठक में सीडीओ राजेंद्र प्रसाद मिश्रा, उप निदेशक कृषि सुमित कुमार, सीवीओ डॉ. आरपी शर्मा, एलडीएम सौरभ वर्मा, जिला कृषि अधिकारी डॉ. मनवीर सिंह, उद्यान विभाग निरीक्षक सुनील कुमार समेत जिले के प्रगतिशील किसान मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsयोजनाओं का लाभ पहुंचाने के साथ फसल बीमा दावों का निस्तारण करने के निर्देश