स्कूल में रोबोटिक्स एंड एआई लैब का उद्घाटन
हिन्दुस्तान, धनबाद
डीएम पब्लिक स्कूल, परसिया में विद्यार्थियों के लिए रोबोटिक्स और एआई लैब का उद्घाटन किया गया। डीएसपी प्रकाश सोय ने साइबर अपराधों से सुरक्षा, ऑनलाइन सुरक्षा, और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग की जानकारी दी। कार्यक्रम में शिक्षकों और विद्यार्थियों की उपस्थिति रही।

डीएम पब्लिक स्कूल, परसिया में विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के उद्देश्य से रोबोटिक्स एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) लैब का उद्घाटन किया गया। डीएसपी (लॉ एंड ऑर्डर) प्रकाश सोय ने लैब का उद्घाटन किया। मौके पर पुटकी थाना प्रभारी वकार हुसैन उपस्थित रहे। डीएसपी प्रकाश सोय ने साइबर अपराधों से बचाव, ऑनलाइन सुरक्षा, ओटीपी व पासवर्ड की गोपनीयता तथा सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के बारे में जानकारी दी। प्राचार्य जैकोब थॉमस ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।


