डीएम स्कूल में संघ की कार्यप्रणाली और उद्देश्यों के संबंध में जानकारी दी
डीएम पब्लिक स्कूल अटोला में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अधीन कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें बच्चों को संघ की कार्यप्रणाली और उद्देश्य बताकर देशभक्ति की भावना जगाई गई। कार्यक्रम में कई प्रमुख उपस्थित थे, जिन्होंने विद्यार्थियों को संस्कारवान बनाने और उन्हें देश के निर्माण में उनकी भूमिका के महत्व से अवगत कराया।

डीएम पब्लिक स्कूल अटोला में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें बच्चों को संघ की कार्यप्रणाली और उसके उद्देश्यों के बारें में जानकारी दी गई। प्रार्थना स्थल पर विद्यालय में उपस्थित हुए पंकज त्यागी विभाग सहबौद्धिक प्रमुख ने बच्चों का मार्गदर्शन किया और उन्हें संघ के संबंध में, संघ के कार्यों के बारे में देशभक्ति और देश प्रेम के संबंध में विचार रखकर जागरूक किया। उन्होंने बताया कि एक विद्यार्थी देश के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और विद्यालय में पढ़ने वाले सभी बच्चे देश का भविष्य होते हैं। कार्यक्रम में राजकुमार खरखौदा खंड संघ चालक, विशाल खंड संघचालक कैली, मनीष खंड के प्रचार प्रमुख और निरंजन सिंह जिला सह शारीरिक शिक्षण प्रमुख ने भाग लिया।
कार्यक्रम का संचालन मनीष ने किया। कार्यक्रम के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने कहा कि कार्यक्रम से बच्चों के अंदर देश प्रेम और देशभक्ति का एक नया जज्बा पैदा हुआ है। यही बच्चे आने वाले भविष्य में भारत को प्रगति की राह पर आगे लेकर जाएंगे। अंत में प्रधानाचार्य बृजेश माहेश्वरी ने कहा कि वर्तमान समय में आने वाली पीढ़ी को हमें अगर संस्कार युक्त बनाना है तो इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन अति आवश्यक है जिससे कि बच्चों को संस्कारवान बनाया जा सके। स्कूल के समस्त स्टॉफ का सहयोग रहा।


