मौसम को लेकर सतर्कता बरतें
हिन्दुस्तान, चम्पावत
चम्पावत में डीएम मनीष कुमार ने लोगों को मौसम के कारण सतर्क रहने की सलाह दी है। उन्होंने मौसम में खराबी के दौरान पर्वतीय मार्गों और भूस्खलन क्षेत्रों में अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है। नागरिकों से नदियों के किनारे नहीं जाने और आपातकालीन संपर्क नंबरों की जानकारी दी गई है।

चम्पावत। डीएम मनीष कुमार ने मौसम को लेकर लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है। उन्होंने अतिवृष्टि के दौरान पर्वतीय मार्गों, भूस्खलन संभावित क्षेत्रों तथा क्षतिग्रस्त सड़कों पर अनावश्यक आवागमन नहीं करने को कहा। नागरिकों से नदियों, गधेरों, नालों के किनारों पर नहीं जाने का आह्वान किया। वाहन चालकों से सावधानीपूर्वक वाहन चलाने को कहा। डीएम ने बताया कि आपातकालीन स्थिति में लैंडलाइन (दूरभाष) नंबर 05965-230819, 05965-230703, हेल्पलाइन मोबाइल नंबर: 7895318895, 7579060090, 9528135726 और टोल फ्री नंबर: 1077 पर जानकारी देने को कहा है।
ये भी पढ़ें:मौसम को लेकर सतर्कता बरतें


