कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन कर राष्ट्र निर्माण में दें महत्वपूर्ण योगदान: डीएम
डीएम जसजीत कौर ने बिजनौर के नागरिकों को 80वें स्वतंत्रता दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इस दिन को राष्ट्रीय गौरव एवं देशभक्ति का प्रतीक बताया। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान का स्मरण करते हुए नागरिकों को कर्तव्यों का पालन करने और राष्ट्र के निर्माण में योगदान देने की प्रेरणा दी।

डीएम जसजीत कौर ने जनपद बिजनौर के समस्त नागरिकों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हम सभी के लिए राष्ट्रीय गौरव, देशभक्ति और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों को स्मरण करने का महत्वपूर्ण अवसर है। यह दिन हमें उन महान स्वतंत्रता सेनानियों एवं अमर शहीदों के त्याग, संघर्ष और बलिदान की याद दिलाता है। जिनके अथक प्रयासों और सर्वोच्च बलिदान के परिणामस्वरूप देश को स्वतंत्रता प्राप्त हुई। उन्होंने सभी जनपदवासियों एवं उनके परिवारों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।जिलाधिकारी
ने कहा कि स्वतंत्रता केवल हमारा अधिकार ही नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति हमारी जिम्मेदारियों का भी बोध कराती है। आजादी के अमृतकाल में हमें अपने देश को और अधिक मजबूत, आत्मनिर्भर, समृद्ध एवं विकसित बनाने के संकल्प के साथ आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करते हुए राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है।


