वन स्टाप सेंटर पर लापरवाही को लेकर डीएम ने जताई नाराजगी
डीएम संतोष कुमार शर्मा ने मंगलवार को मेडिकल कॉलेज के जिला अस्पताल परिसर में वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां आई महिलाओं से बात की और अधिकतर घरेलू हिंसा की शिकार पाई गईं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि महिलाओं को उचित काउंसिलिंग और मदद मुहैया कराई जाए।

डीएम ने मंगलवार को मेडिकल कॉलेज के जिला अस्पताल परिसर में संचालित स्थित वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने पीड़ित महिलाओं से सीधे बातचीत कर उनका हाल चाल जाना। जानकारी हुई कि केंद्र पर आईं अधिकांश महिलाएं घरेलू हिंसा की शिकार हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि पीड़ित महिलाओं की हर संभव मदद की जाए और संवदेनशीलता के साथ उनको काउंसिलिंग प्रदान की जाए। डीएम संतोष कुमार शर्मा दोपहर एक बजे सीडीओ शत्रोहन वैश्य के साथ सखी वन स्टॉप सेंटर पहुंचे। कर्मचारियों ने उन्हें बताया कि वन स्टॉप सेंटर पर वर्तमान में किसी सिक्योरिटी गार्ड की नियुक्ति नहीं है।
हालांकि परिसर में पुलिस चौकी बनी हुई है लेकिन वहां तैनात चौकी प्रभारी अक्सर अनुपस्थित रहते है। इस गंभीर लापरवाही पर उन्होंने अत्यंत नाराजगी व्यक्त की। उन्होने कहा कि वन स्टॉप सेंटर जैसी संवेदनशील जगह पर महिलाओं की सुरक्षा से कोई समझौता नही किया जा सकता। कर्मचारियों ने उन्हें बताया कि वन स्टॉप सेंटर पर पीड़ित महिलाओं को अधिकतम पांच दिनों के अल्पवास दिया जाता है।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?


