सीएम युवा स्वरोजगार योजना में लापरवाही पर तीन बैंकों को कारण बताओ नोटिस

हिन्दुस्तान, कुशीनगर
Follow us on Google News
share

कुशीनगर में मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना की समीक्षा के दौरान, डीएम ने बैंक द्वारा ऋण आवेदनों के निस्तारण में सहयोग न देने पर नाराजगी व्यक्त की। कई आवेदन लंबित हैं और निरस्त हो रहे हैं। डीएम ने संबंधित बैंकों के अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

सीएम युवा स्वरोजगार योजना में लापरवाही पर तीन बैंकों को कारण बताओ नोटिस

कुशीनगर, मिथिलेश द्विवेदी। सीएम युवा स्वरोजगार योजना, ओडीओपी व एमवाईएसवाई की समीक्षा में डीएम को उपायुक्त उद्योग ने बताया कि सेन्ट्रल बैंक ऑफ इण्डिया, उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक व एचडीएफसी बैंक द्वारा ऋण आवेदनों के निस्तारण में अपेक्षित सहयोग नहीं किया जा रहा है। कई प्रकरण लंबे समय से लंबित रखे जा रहे हैं तथा आवेदकों द्वारा आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण किए जाने के बावजूद विभिन्न कारणों से आवेदन निरस्त किए जा रहे हैं। इस पर डीएम ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए जिला अग्रणी प्रबंधक, सेन्ट्रल बैंक ऑफ इण्डिया, जिला समन्वयक उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक व एचडीएफसी बैंक के संबंधित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।जिला

उद्योग बन्धु, व्यापार बन्धु व श्रम बन्धु के लिए योजनाओं की समीक्षा में नेबुआ कृषक उत्थान प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटेड, जईछपरा, नौरंगिया की गुड़ उद्योग इकाई के संपर्क मार्ग से अतिक्रमण हटाए जाने का प्रकरण प्रस्तुत किया गया। तहसील स्तर से नापी कर उनका चक पूर्ण रूप से दर्शा दिया गया है, लेकिन इकाई के चकमार्ग पर बने अवरोध को अभी तक दूर नहीं किया गया है। प्रकरण का संज्ञान लेते हुए डीएम ने एसडीएम को चकमार्ग के अवरोध का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं। मिनी औद्योगिक आस्थान, सरगटिया करनपट्टी, दुदही में विद्युत आपूर्ति से संबंधित समस्या पर भी चर्चा की गई। उद्यमी संगठन के अध्यक्ष द्वारा पूर्व में प्राप्त बजट के अनुसार उद्यमियों के लिए विद्युत लाइन चालू कराने का अनुरोध किया गया। इसपर अधिशासी अभियंता विद्युत को पूर्व में प्राप्त बजट के अनुसार 250 केवीए का ट्रांसफार्मर स्थापित कर विद्युत आपूर्ति सुचारु कराने के निर्देश दिए।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsसीएम युवा स्वरोजगार योजना में लापरवाही पर तीन बैंकों को कारण बताओ नोटिस