बेटियों के लिए शिक्षा, सुरक्षा और स्वच्छता सबसे जरूरी : डीएम
बिहारशरीफ में शनिवार को छोटी पहाड़ी स्कूल की छात्राओं के साथ डीएम उदिता सिंह ने संवाद किया। छात्राओं ने अपनी अध्ययन, सुरक्षा और स्वच्छता से जुड़ी समस्याएं साझा कीं। डीएम ने छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया और सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने का महत्व बताया।

स्कूल व्यवस्था और सुरक्षा पर डीएम ने छात्राओं से किया संवाद छोटी पहाड़ी स्कूल की छात्राएं कलेक्ट्रेट में मिलीं उच्च पदाधिकारियों से शहर की निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था के बारे में ली जानकारी फोटो : डीएम बेटी : कलेक्ट्रेट में शनिवार को छोटी पहाड़ी स्कूल की छात्राओं के साथ संवाद कार्यक्रम में डीएम उदिता सिंह व अन्य। बिहारशरीफ, निज संवाददाता। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत कलेक्ट्रेट में शनिवार को छाटी पहाड़ी कन्या मध्य विद्यालय की छात्राओं के साथ डीएम उदिता सिंह ने संवाद किया।
छात्राओं की समस्याएं
छात्राओं ने अपनी पढ़ाई, स्कूल व्यवस्था, सुरक्षा और स्वच्छता से जुड़ी समस्याएं साझा कीं। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के आदेश दिए। उन्होंने छात्राओं से कहा कि शिक्षा के साथ स्वास्थ्य, स्वच्छता और सुरक्षा के प्रति जागरूक रहना भी जरूरी है। उन्होंने छात्राओं को जीवन में ऊंचा लक्ष्य निर्धारित कर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। संवाद के दौरान छात्राओं को साइबर ठगी से बचाव, नशे के दुष्प्रभाव तथा बाल विवाह, दहेज और अन्य सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाने के तरीके बताए गए। छात्राओं से उनकी भविष्य की आकांक्षाओं के बारे में भी जानकारी ली गई।
शहर की निगरानी
491 कैमरों से शहर की निगरानी : कार्यक्रम के तहत छात्राओं को इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (आईसीसीसी) का एक्सपोजर विजिट कराया गया। वहां उन्हें शहर की निगरानी व्यवस्था समझाई गई। छात्राओं ने पब्लिक एड्रेस सिस्टम और इमरजेंसी कॉल बॉक्स की कार्यप्रणाली भी जानी।
पोषण और स्वच्छता
पोषण और स्वच्छता पर भी जोर : छात्राओं ने जिला प्रोग्राम कार्यालय (आईसीडीएस) और जिला लोक शिकायत निवारण कार्यालय का भी भ्रमण किया। आईसीडीएस अधिकारियों ने किशोरियों को संतुलित आहार, आयरन एवं आयोडीन युक्त भोजन और व्यक्तिगत स्वच्छता के महत्व की जानकारी दी। वहीं, लोक शिकायत निवारण कार्यालय में सरकारी सेवाओं से जुड़ी शिकायतों के समाधान की प्रक्रिया समझाई गई। मौके पर आईसीडीएस डीपीओ अर्चना कुमारी, पूजा कुमारी, जिला मिशन समन्वयक राजीव कुमार, सूरज कुमार, शिक्षिका निक्की कुमारी, रिया कुमारी, मुस्कान कुमारी, काजल, शिवानी, सिद्धी, गुलशन, मान्वी, दिपाली, खुशी, खुशबू, सिमरन, अंशु, शुषमा, कोमल, छोटी, गुनगुन, पूनम कुमारी व अन्य मौजूद थीं। (बिहारशरीफ से कुमार कौशलेंद्र)


