एक सप्ताह में 30 न्यायालयी मामलों में प्रतिशपथ दाखिल करने का निर्देश
हिन्दुस्तान, सासाराम
पुराने मुआवजा मामलों के शीघ्र निष्पादन पर दिया जोर, लाभुकों को जल्द मिलेगी राशिइ इ इ

सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। डीएम दीपक कुमार मिश्र ने अधिकारियों को इस सप्ताह कम से कम 30 लंबित न्यायालयी मामलों में प्रतिशपथ दाखिल करने का निर्देश दिया है। सोमवार को समाहरणालय स्थित डीआरडीए सभागार में हुई साप्ताहिक समन्वय बैठक में लंबित न्यायालयी मामलों, जन शिकायतों, मुआवजा मामलों और विकास योजनाओं की समीक्षा की गई। डीएम ने दो-तीन वर्ष पुराने मुआवजा मामलों का शीघ्र निष्पादन कर लाभुकों को राशि उपलब्ध कराने को कहा। वहीं विभिन्न सरकारी योजनाओं के लिए एक सप्ताह के भीतर आवश्यक भूमि उपलब्ध कराने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया।


