डीएम ने रद्द की चतुर्थवर्गीय कर्मी की प्रतिनियुक्ति
नरकटियागंज के डीएम ने चतुर्थवर्गीय कर्मी सुभाष पासवान की प्रतिनियुक्ति तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी है। उन्हें एएनएम स्कूल, बेतिया में अपनी मूल पदस्थापना पर जाने का आदेश दिया गया है। निदेशक द्वारा पहले से जारी आदेश में भ्रष्टाचार के आरोपों का उल्लेख किया गया था।

नरकटियागंज। डीएम ने नरकटियागंज के भूमि सुधार उप समाहर्ता कार्यालय में चतुर्थवर्गीय पद पर तैनात कर्मी सुभाष पासवान की प्रतिनियुक्ति तत्काल प्रभाव से रद्द करते हुए मूल पदस्थापन एएनएम स्कूल में योगदान करने का आदेश दिया है। निर्गत आदेश में जिला पदाधिकारी ने कहा है कि निदेशक प्रमुख स्वास्थ्य सेवाएं, बिहार ने विगत 13 अप्रैल 2023 को भूमि सुधार उप समाहर्ता कार्यालय नरकटियागंज में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मी की प्रतिनियुक्ति रद्द कर मूल पदस्थापन एएनएम स्कूल,बेतिया में योगदान करने का निर्देश दिया था। जिला पदाधिकारी ने अविलंब मूल पदस्थापन में योगदान करने का आदेश दिया है। गौरतलब है कि विगत वर्ष 23 को तत्कालीन निदेशक प्रमुख डाॅ. राकेश चन्द्र सहाय वर्मा ने रद्द करने का आदेश दिया था।
श्री वर्मा ने अपने आदेश वाले पत्र में 13 वर्षों से प्रतिनियुक्त होने तथा भ्रष्ट क्रियाकलाप में संलिप्त होने की बात कही थी। परिवाद पत्र के आधार पर निदेशक प्रमुख ने बिचौलियों की मदद से भ्रष्टाचार कर आय के स्रोत से अधिक संपत्ति अर्जित करने का उल्लेख अपने पत्र में किया था।


