ट्रेनों के अनुरक्षण में कोई लापरवाही न हो: डीआरएम

हिन्दुस्तान, वाराणसी
Follow us on Google News
share

वाराणसी में, मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन ने शिवगंगा सुपरफास्ट एक्सप्रेस के रैक का संरक्षा निरीक्षण किया। उनका लक्ष्य यात्रियों की सुरक्षा और कोचों की अनुरक्षण गुणवत्ता का आकलन करना था। उन्होंने कोचों के विभिन्न तकनीकी पहलुओं की नियमित जांच और निगरानी पर जोर दिया, यह दर्शाते हुए कि संरक्षा रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

ट्रेनों के अनुरक्षण में कोई लापरवाही न हो: डीआरएम

वाराणसी। मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम, एनईआर) आशीष जैन ने शुक्रवार को बनारस कोचिंग डिपो में अनुरक्षित (मेंटेंड) हो रही शिवगंगा सुपरफास्ट एक्सप्रेस के रैक का संरक्षा निरीक्षण किया। इसका उद्देश्य यात्रियों को सुरक्षित यात्रा और कोचों के अनुरक्षण की गुणवत्ता का आकलन करना था। उन्होंने कहा कि संरक्षा रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकता है और अनुरक्षण कार्यों में कोई लापरवाही की कोई गुंजाइश नहीं है। उन्होंने सभी सुरक्षा और तकनीकी प्रणालियों की नियमित जांच, सतत निगरानी तथा गुणवत्ता नियंत्रण पर विशेष बल दिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कोचों के ब्रेकिंग सिस्टम, ब्रेक बाइंडिंग के कारण एवं उसके समाधान, एफआईबीए (फेलियर इंडिकेशन और ब्रेक लगाना) सिस्टम, एफएसडीएस (आग और धुएं का पता लगाने वाला सिस्टम), एसीपी (अलार्म चेन पुलिंग सिस्टम) तथा उसे रीसेट करने की प्रक्रिया, इकोनॉमी कोच के आईसी स्लाइडिंग दरवाजों की कार्यप्रणाली, ब्रेक कैलीपर्स, ब्रेक सिलेंडर, डर्ट कलेक्टर, लुब्रिकेशन, आइसोलेशन सहित कोचों के अनुरक्षण एवं रखरखाव से जुड़े विभिन्न तकनीकी पहलुओं को बारीकी से देखा।

इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर अभिषेक राय, मंडल यांत्रिक इंजीनियर विनीत रंजन, कोचिंग डिपो अधिकारी हरिशंकर प्रसाद आदि उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsट्रेनों के अनुरक्षण में कोई लापरवाही न हो: डीआरएम