राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान टेवा का डीएम ने किया निरीक्षण
डीएम डॉ. अमित पाल ने राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान टेवा का निरीक्षण किया और प्रशिक्षण की गुणवत्ता तथा विद्यार्थियों की शत प्रतिशत उपस्थिति पर जोर दिया। उन्होंने विभिन्न कार्यशालाओं और सुविधाओं का मुआयना किया और प्रधानाचार्य को आवश्यक निर्देश दिए, ताकि संस्थान की कार्यप्रणाली बेहतर बन सके।
डीएम डॉ. अमित पाल ने मंगलवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान टेवा का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संस्थान में प्रशिक्षण की गुणवत्ता व विद्यार्थियों की शत प्रतिशत उपस्थिति पर विशेष जोर दिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न ट्रेडों की कार्यशाला, स्मार्ट क्लास, प्रयोगशालाओं, पुस्तकालय एवं परिसर की साफ-सफाई को देखते हुए प्रधानाध्यापक को जरूरी निर्देश जारी किया। प्रधानाचार्य को प्रशिक्षण की गुणवत्ता एवं विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति पर विशेष ध्यान देने के निर्देश देते हुए कहा कि प्रशिक्षण को और अधिक गुणवत्तापूर्ण बनाया जाए। इसके साथ ही उन्होंने अनुशासन बनाए रखने के भी निर्देश दिए। प्रधानाचार्य रुद्र कुमार गौतम ने डीएम को संस्थान की उपलब्धियों, प्रशिक्षण व्यवस्था एवं संचालित गतिविधियों की जानकारी दी तो वह संतुष्ट नजर आए।


