कांवड़ यात्रा से पहले उर्वरक भंडारण के निर्देश, डीएम ने की तैयारियों की समीक्षा

हिन्दुस्तान, शामली
Follow us on Google News
share

शामली में आगामी कांवड़ यात्रा के लिए डीएम आलोक यादव ने वर्चुअल बैठक की। बैठक में उर्वरकों, गेहूं खरीद प्रक्रिया और वृक्षारोपण अभियान की तैयारियों की समीक्षा की गई। कृषि विभाग ने 1300 मीट्रिक टन यूरिया किसानों को उपलब्ध कराने की सूचना दी। अधिकारियों को किसानों की सुविधाओं का ध्यान रखने के निर्देश दिए गए।

कांवड़ यात्रा से पहले उर्वरक भंडारण के निर्देश, डीएम ने की तैयारियों की समीक्षा

शामली। आगामी पवित्र कांवड़ यात्रा को देखते हुए डीएम आलोक यादव ने शनिवार को वर्चुअल माध्यम से सहकारिता विभाग एवं संबंधित अधिकारियों की समीक्षा बैठक कर जनपद में उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता, निर्बाध परिवहन, गेहूं खरीद केंद्रों से उठान, समितियों के जीर्णाेद्धार तथा 12 जुलाई को होने वाले वृहद वृक्षारोपण अभियान की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने सभी विभागों को समयबद्ध ढंग से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला कृषि अधिकारी, डिप्टी आरएमओ, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता, जिला पूर्ति अधिकारी तथा डीएसपीसीएफ के अधिकारियों ने भाग लिया। जिला कृषि अधिकारी प्रदीप यादव ने बताया कि पिछले तीन दिनों में जनपद को प्राप्त तीन उर्वरक रैक से करीब 1300 मीट्रिक टन यूरिया सीधे सहकारी समितियों को उपलब्ध कराया गया है।

इसके अलावा गन्ना समितियों और इफको केंद्रों को भी करीब 350 मीट्रिक टन उर्वरक सीधे रैक प्वाइंट से उपलब्ध कराया गया। उन्होंने बताया कि वर्तमान में जनपद में करीब 9000 मीट्रिक टन यूरिया तथा 2500 मीट्रिक टन फास्फेटिक उर्वरक का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है, जिससे किसानों को खाद की आपूर्ति में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी। डिप्टी आरएमओ ने बैठक में जानकारी दी कि गेहूं खरीद केंद्रों से खरीदे गए गेहूं का शत-प्रतिशत उठान पूरा हो चुका है और इस संबंध में कोई समस्या नहीं है।सहायक आयुक्त सहकारिता ने बताया कि प्री-पोजिशनिंग में उपलब्ध यूरिया और डीएपी का 33 प्रतिशत आवंटन समय पर कर दिया गया है। साथ ही सभी सहकारी समितियों को उनकी मांग के अनुरूप उर्वरक उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 3 जुलाई को ही 525 मीट्रिक टन यूरिया और 225 मीट्रिक टन डीएपी का आवंटन कर दिया गया था। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा के दौरान किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए जनपद में उर्वरकों का पर्याप्त भंडारण सुनिश्चित किया जाए। फास्फेटिक उर्वरकों की अतिरिक्त मांग समय रहते शासन को भेजी जाए तथा परिवहन व्यवस्था पूरी तरह सुचारु रखी जाए। उन्होंने 12 जुलाई को आयोजित होने वाले वृहद वृक्षारोपण अभियान की व्यापक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsकांवड़ यात्रा से पहले उर्वरक भंडारण के निर्देश, डीएम ने की तैयारियों की समीक्षा