माइक्रोप्लान बनाकर एनआरएलएम के लक्ष्य समयबद्ध पूरे करें- डीएम

हिन्दुस्तान, शामली
share

डीएम आलोक यादव ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की समीक्षा बैठक में योजनाओं की प्रगति की जानकारी दी। स्वयं सहायता समूहों के गठन में तेजी लाने और हाउसहोल्ड सैचुरेशन का लक्ष्य पूरा करने पर जोर दिया। उन्होंने बैंक खातों के खुलने और समूहों की गतिविधियों का मियादी रिकॉर्ड रखने के निर्देश दिए।

माइक्रोप्लान बनाकर एनआरएलएम के लक्ष्य समयबद्ध पूरे करें- डीएम

शामली। डीएम आलोक यादव ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) की समीक्षा बैठक में योजनाओं की प्रगति की जानकारी लेते हुए निर्धारित लक्ष्यों को माइक्रोप्लान तैयार कर समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वयं सहायता समूहों के गठन में तेजी लाने के साथ अधिक से अधिक परिवारों को समूहों से जोड़कर हाउसहोल्ड सैचुरेशन का लक्ष्य हासिल करने पर जोर दिया। कलेक्ट्रेट में गुरुवार देर रात तक चली बैठक में डीएम ने स्वयं सहायता समूहों के गठन एवं उनकी गतिविधियों में तेजी लाने के लिए इंटरनल कम्युनिटी रिसोर्स पर्सन की टीम बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गठित समूहों के बैंक खाते प्राथमिकता के आधार पर खुलवाए जाएं, ताकि उन्हें रिवॉल्विंग फंड, कम्युनिटी इन्वेस्टमेंट फंड और बैंक क्रेडिट लिंकेज का लाभ समय से मिल सके।

डीएम ने आजीविका रजिस्टर को अद्यतन रखने तथा स्वयं सहायता समूहों की गतिविधियों और प्रगति का नियमित अभिलेखीकरण सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने स्वयं सहायता समूह, ग्राम संगठन और संकुल स्तरीय संघ में शत-प्रतिशत ट्रांजैक्शन सुनिश्चित कराने के साथ ही फैमिली आईडी से संबंधित कार्य भी पूरी तरह पूरा कराने के निर्देश दिए। बैठक का संचालन राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन कार्यालय से ममता और पंकज ने किया। इस दौरान सीडीओ बृजेन्द्र शुक्ल, सभी खंड विकास अधिकारी और संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsमाइक्रोप्लान बनाकर एनआरएलएम के लक्ष्य समयबद्ध पूरे करें- डीएम