बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता को नोटिस, जवाब तलब
पीलीभीत में, शारदा नदी के समीप स्थिति में सुधार के बाद, देवहा नदी ने पक्के निर्माण और वृक्षों को नुकसान पहुँचाने की चेतावनी दी है। डीएम आलोक कुमार ने अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा है। भारी बारिश के बाद कटान की समस्या उत्पन्न हुई, जिसे समाधान के लिए निरीक्षण किया गया।

पीलीभीत। शारदा नदी किनारे जब स्थितियां कुछ ठीक हुई तो अब शहर के पास देवहा नदी ने आंखें तरेर दी। नदी के निशाने पर आए पक्के निर्माण व दरख्त को बचाने के लिए अब तक नहीं किए गए मजबूत प्रबंध पर डीएम आलोक कुमार ने नाराजगी जताई है। डीएम ने बाढ़ खंड क अधिशासी अभियंता को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया है। पिछले दिनों तीन दिन की लगातार बारिश के बाद जब पूरा सिस्टम शारदा नदी के किनारे पूरनपुर और और कलीनगर समेत देवहा नदी के किनारे के घाटों पर होने वाले नुकसान से बचाव के लिए तैनात था। तभी देवहा नदी ने खामोशी से शहर के पास ही चंदोई के आगे नावकूड को निशाना बना लिया।
नावकूड में कटान की खबर को सबसे पहले हिन्दुस्तान ने प्रकाशित किया। इसके बाद डीएम खुद मौके पर पहुंच कर निरीक्षण किया। एसडीएम सदर श्रद्धा सिंह समेत बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता आशुतोष कुमार से कटान रोकने को किए गए प्रबंध के बारे में जानकारियां लीं। अंसतुष्ट डीएम ने बाढ़ खंड़ के अधिशासी अभियंता को नोटिस जारी कर लिखित में स्पष्टीकरण तलब किया है। इसमें पूछा गया कि संबंधित स्थान पर कटान को रोकने के लिए क्या समुचित प्रबंध किए गए थे।


