'लहसुन, प्याज युक्त पदार्थ का हो उल्लेख, ढककर रखी जाएं शराब की दुकानें'

हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
Follow us on Google News
share

सावन मास में कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय ने अधिकारियों के साथ बैठक की। कांवड़ियों के मार्गों की मरम्मत, मंदिरों में सुरक्षा, स्वच्छता और आवश्यक इंतजामों के निर्देश दिए गए। इसके अलावा, शराब की दुकानों को ढककर रखने और लहसुन-प्याज युक्त खाद्य पदार्थों की सूचना देने का भी आदेश दिया गया।

'लहसुन, प्याज युक्त पदार्थ का हो उल्लेख, ढककर रखी जाएं शराब की दुकानें'

सावन मास में कांवड़ यात्रा, शिवालयों में जलाभिषेक, प्रमुख नदी घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय ने शुक्रवार शाम कलक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कांवड़ियों के मार्ग और मंदिरों के पास की खामियां दुरुस्त करने का निर्देश दिया। लहसुन, प्याज युक्त पदार्थ का दुकानदारों से उल्लेख करने, शराब की दुकानें ढककर रखने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि प्रमुख शिवालयों में बड़ी संख्या में कांवड़िए जलाभिषेक करने पहुंचते हैं। इसे ध्यान में रखते हुए कांवड़ यात्रा मार्गों की मरम्मत तत्काल पूरी कराई जाए। बिजली के ढीले तारों को दुरुस्त कराया जाए और मार्गों के किनारे उगी झाड़ियों की सफाई सुनिश्चित की जाए।

सभी उपजिलाधिकारियों, पुलिस अधिकारियों और अन्य विभागों को मंदिर परिसर का स्थलीय निरीक्षण कर सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने मंदिरों में सीसीटीवी कैमरे लगाने, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने, सर्पदंश जैसी आपात स्थितियों से निपटने के लिए आवश्यक इंतजाम रखने को कहा। कहा कि कांवड़ मार्गों पर खाद्य सामग्री बेचने वाले दुकानदार स्वच्छता और हाइजीन का विशेष ध्यान रखें। जिन दुकानों पर लहसुन, प्याज युक्त खाद्य पदार्थ तैयार किए जा रहे हैं, वहां इसकी स्पष्ट जानकारी श्रद्धालुओं को कराई जाए। साथ ही सभी शराब की दुकानों को पूरी तरह ढककर साफ-सुथरी स्थिति में रखने के निर्देश भी दिए।बैठक में एसपी दीपक भूकर ने बताया कि प्रमुख घाटों पर सुरक्षा के लिए 18 गोताखोर की व्यवस्था है। वे रिफ्लेक्टर जैकेट पहनकर ड्यूटी पर रहेंगे। ताकि किसी भी आपात स्थिति में बचाव कार्य किया जा सके। उन्होंने कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन, संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। बैठक में अपर जिलाधिकारी आदित्य प्रजापति, सीआरओ अजय कुमार तिवारी, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी आलोक कुमार आदि मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia News'लहसुन, प्याज युक्त पदार्थ का हो उल्लेख, ढककर रखी जाएं शराब की दुकानें'