जनपद में 4309 परीक्षार्थी देंगे डीएलएड परीक्षा

हिन्दुस्तान, संतकबीरनगर
share

संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में सोमवार से होने वाली डीएलएड (बीटीसी) परीक्षा

जनपद में 4309 परीक्षार्थी देंगे डीएलएड परीक्षा

संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में सोमवार से होने वाली डीएलएड (बीटीसी) परीक्षा के लिए जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य डा. नरेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में केन्द्र व्यवस्थापकों, स्टेटिक मजिस्ट्रेट एवं पर्यवेक्षकों की बैठक डायट कार्यालय में आहूत की गई। बैठक में परीक्षा से सम्बन्धित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए एवं परीक्षा को सुचितापूर्ण, शान्तिपूर्ण एवं नकलविहीन सम्पन्न कराये जाने हेतु निर्देश दिया गया। परीक्षा में कुल 4309 परीक्षार्थी डीएलएड परीक्षा देंगे।जनपद में प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा के लिए राजकीय कन्या इण्टर कालेज खलीलाबाद, हीरालाल राम निवास इंटर कालेज खलीलाबाद, मौलाना आजाद इंटर कालेज खलीलाबाद, नेहरू कृषक इंटर कालेज खलीलाबाद एवं पीबी गर्ल्स इण्टर कालेज खलीलाबाद केन्द्र बनाया गया है।

21 सितम्बर से 23 सितम्बर तक कुल 2064 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा के लिए 06 केन्द्र बने हैं। इनमें राजकीय कन्या इण्टर कालेज खलीलाबाद, हीरालाल राम निवास इंटर कालेज खलीलाबाद, मौलाना आजाद इंटर कालेज खलीलाबाद, नेहरू कृषक इंटर कालेज खलीलाबाद, पीबी गर्ल्स इण्टर कालेज खलीलाबाद एवं सरदार पटेल इण्टर कालेज भदाह पर 24 सितम्बर से 26 सितम्बर तक कुल 2245 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। जनपद में कुल 4309 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsजनपद में 4309 परीक्षार्थी देंगे डीएलएड परीक्षा