आठ केंद्रों पर आज से होगी डीएलएड प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा

हिन्दुस्तान, अंबेडकर नगर
Follow us on Google News
share

आंबेडकरनगर में सोमवार से डीएलएड पहले सेमेस्टर की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। 3,155 परीक्षार्थियों की सुरक्षा के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और सीसीटीवी निगरानी की जाएगी। परीक्षा केंद्रों पर पर्यवेक्षक की तैनाती और पेयजल, प्रकाश एवं शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। सभी परीक्षार्थियों को समय पर पहुंचना अनिवार्य है।

आठ केंद्रों पर आज से होगी डीएलएड प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा

​आंबेडकरनगर, संवाददाता। जिले के आठ केंद्रों पर सोमवार से कड़ी सुरक्षा और तीसरी आंख (सीसीटीवी) की निगरानी के बीच डीएलएड प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा आयोजित होगी। परीक्षा में शामिल होने वाले 3,155 अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए रविवार को ही सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गईं। ​परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए तीन सचल दस्तों का गठन किया गया है। इसके अलावा, प्रत्येक केंद्र पर केंद्र व्यवस्थापक के अतिरिक्त दो पर्यवेक्षक और एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। ​सभी आठ परीक्षा केंद्रों पर पेयजल, प्रकाश और शौचालय की समुचित व्यवस्था की गई है।

रविवार को ही सभी सीसीटीवी कैमरों की जांच कर उन्हें दुरुस्त कर लिया गया। डायट कार्यालय के अनुसार, अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से आधा घंटा पहले केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य होगा। मुख्य गेट पर सघन तलाशी के बाद ही परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। ​परीक्षा प्रभारी श्याम बिहारी बिंद ने बताया कि व्यवस्था को पारदर्शी बनाए रखने के लिए डायट व डीआईओएस कार्यालय की ओर से एक-एक पर्यवेक्षक और एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। निगरानी के लिए गठित तीन सचल दस्तों में से एक टीम का नेतृत्व डायट प्राचार्य ब्रजेश उपाध्याय, दूसरी का डीआईओएस कौस्तुभ कुमार सिंह और तीसरी टीम का नेतृत्व बीएसए डॉ. पूनम मिश्रा करेंगी। यह टीमें परीक्षा के दौरान लगातार विभिन्न केंद्रों का औचक निरीक्षण करेंगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsआठ केंद्रों पर आज से होगी डीएलएड प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा