दूसरे फेज के पहले चरण में डीएलएड की 22112 सीटें आवंटित

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

डीएलएड 2026 सत्र के लिए दूसरे चरण का आवंटन शुक्रवार को हुआ। 24529 अभ्यर्थियों ने संस्था का विकल्प दिया, जिनमें से 22112 को सीटें मिलीं। प्रवेश प्रक्रिया 12 से 24 सितंबर तक चलेगी। अंतिम चक्र कार्यवाही 11 से 15 सितंबर को होगी, जिसमें नए आवेदकों को अवसर दिया जाएगा।

दूसरे फेज के पहले चरण में डीएलएड की 22112 सीटें आवंटित

डीएलएड 2026 सत्र में प्रवेश के लिए दूसरे फेज के पहले चरण का आवंटन शुक्रवार को जारी हो गया। गैर राज्य के अभ्यर्थियों के साथ ही आरक्षित वर्ग के आवंटन न पाने वाले 24529 अभ्यर्थियों ने परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय के पोर्टल पर संस्था का विकल्प दिया था जिसके आधार पर 22112 को सीट आवंटित की गई। अब ये अभ्यर्थी 12 से 24 सितंबर तक आवंटित संस्था में अभिलेखों की जांच करवाते हुए प्रवेश प्रक्रिया पूरी करेंगे। अब तक डायट की 6875 और निजी कॉलेजों की 60536 कुल 67411 अभ्यर्थियों को सीटें आवंटित की जा चुकी हैं। प्रवेश पाने का अंतिम अवसरडीएलएड प्रशिक्षण 2026 प्रवेश के द्वितीय चरण के अंतिम चक्र की कार्यवाही 11 से 15 सितंबर तक संपन्न होगी।

इसमें उत्तर प्रदेश एवं अन्य राज्य के ऐसे सभी अभ्यर्थी जिनका अभी तक प्रवेश एवं संस्था आवंटन नहीं हुआ है, को प्रवेश के लिए संस्था का विकल्प भरने का अंतिम अवसर प्रदान किया गया है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsदूसरे फेज के पहले चरण में डीएलएड की 22112 सीटें आवंटित