डीएलएड प्रथम वर्ष की परीक्षा में शामिल हुए 541अभ्यर्थी

हिन्दुस्तान, मोतिहारी
Follow us on Google News
share

मोतिहारी में डीएलएड परीक्षा का प्रथम वर्ष 2025-26 के लिए आयोजन शुरू हुआ। एमजेके कन्या इंटर कॉलेज में आयोजित परीक्षा शांतिपूर्ण रही। पहले दिन 541 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा दो पालियों में हो रही है और 31 जुलाई से 7 अगस्त तक चलेगी। केंद्राधीक्षक ने प्रवेश प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी है।

डीएलएड प्रथम वर्ष की परीक्षा में शामिल हुए 541अभ्यर्थी

मोतिहारी,निप्र। डीएलएड परीक्षा प्रथम वर्ष 2025-26 की परीक्षा शुक्रवार से शुरू हो गयी। परीक्षा के लिए एक मात्र परीक्षा केंद्र शहर के एमजेके कन्या इंटर कॉलेज को बनाया गया है। पहले दिन की परीक्षा शांतिपूर्ण रही। परीक्षा दो पालियों में आयोजित हो रही है। प्रथम पाली सुबह 9:30 बजे से अपराह्न 12:45 बजे तक व द्वितीय पाली की परीक्षा अपराह्न 2 बजे से 5.15 बजे तक संचालित हो रही। परीक्षा केंद्र में प्रवेश का समय पूर्वाह्न 8 बजे से 9 बजे तक है। केंद्राधीक्षक लालबाबू साह ने बताया कि गहन फ्रिस्किंग के बाद ही परीक्षार्थियों को प्रवेश की अनुमति मिली। यहां कुल 550 में 541 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए।

जबकि 9 परीक्षार्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे। इस दौरान प्रथम पाली में समाज, शिक्षा व पाठ्यचर्या की समझ व द्वितीय पाली में बचपन और बाल विकास की परीक्षा हुई।परीक्षार्थी अंकित कुमार, अनमोल, अनिल ने कहा कि पेपर अच्छा गया है। प्रश्न ठीक थे। जबाव देने में कोई परेशानी नहीं हुई। केंद्राधीक्षक श्री साह ने बताया कि कुल 70 अंक की परीक्षा हुई। वहीं, 30 अंक का एसाइनमेंट है, जिसका अंक कॉलेज प्रदान करेगा। 70 अंक में 30 अंक के 6 लघु उत्तरीय प्रश्न थे। वहीं 40 अंक के 4 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न पूछे गये थे। परीक्षा 31 जुलाई से 7 अगस्त तक संचालित होगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsडीएलएड प्रथम वर्ष की परीक्षा में शामिल हुए 541अभ्यर्थी