महाराष्ट्र और राजस्थान के व्यंजन पकाए
By Newswrap
हिन्दुस्तान, प्रयागराजजिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में डीएलएड 2024 बैच के प्रशिक्षुओं ने गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक गतिविधियों के तहत विभिन्न महाराष्ट्र और राजस्थान के व्यंजन बनाए। डायट के प्राचार्य ने बताया कि इस प्रकार की गतिविधियाँ व्यावहारिक कौशल, आत्मनिर्भरता और रचनात्मकता को बढ़ावा देती हैं।

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में गृह विज्ञान विषय की प्रयोगात्मक गतिविधि के तहत डीएलएड 2024 बैच के प्रशिक्षुओं ने विविध व्यंजन बनाकर प्रदर्शित किया। प्रशिक्षुओं ने महाराष्ट्र एवं राजस्थान के व्यंजनों को पकाया। डायट प्राचार्य राजेंद्र प्रताप ने कहा कि ऐसी गतिविधियां न केवल व्यावहारिक कौशल का विकास करती हैं, बल्कि आत्मनिर्भरता, रचनात्मकता एवं जीवनोपयोगी दक्षताओं को भी बढ़ावा देती हैं। वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ. भारती त्रिपाठी, गृह विज्ञान प्रवक्ता वर्तिका कुशवाहा ने मार्गदर्शन किया।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।


