एसआईआर :: राहुल गांधी ने मुझे नहीं धक्का दिया :शिवकुमार

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

-कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने कहा, भाजपा गलत जानकारी फैला रही नई

एसआईआर :: राहुल गांधी ने मुझे नहीं धक्का दिया :शिवकुमार

-कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने कहा, भाजपा गलत जानकारी फैला रही नई दिल्ली/बेंगलुरु, एजेंसी। कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने सोमवार को दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी की ओर से उन्हें धक्का दिए जाने के आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने उन्हें धक्का नहीं दिया, बल्कि भीड़ अधिक होने के कारण पीछे आ रही गाड़ी में बैठने की सलाह दी थी। शिवकुमार ने भाजपा पर घटना को लेकर गलत जानकारी फैलाने का आरोप लगाया।

भाजपा ने वीडियो साझा कर लगाए आरोप

कर्नाटक भाजपा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा कर दावा किया कि 12 अक्टूबर को मार्च फॉर डेमोक्रेसी के दौरान राहुल गांधी के साथ चलने की कोशिश कर रहे शिवकुमार को पीछे धकेला गया। पार्टी ने इसे कर्नाटक और राज्य के सात करोड़ लोगों का अपमान बताया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने शिवकुमार का कुर्ता खींचकर उन्हें पीछे धकेला। उन्होंने प्रदर्शन के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं को धक्का दिए जाने और एक महिला पत्रकार के साथ कथित बदसलूकी का मुद्दा भी उठाया।

कांग्रेस ने आरोपों को बताया गलत

भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने भी वीडियो साझा करते हुए कांग्रेस नेतृत्व पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि शिवकुमार कर्नाटक का प्रतिनिधित्व करते हैं और उनके साथ सार्वजनिक रूप से ऐसा व्यवहार राज्य के लोगों के सम्मान से जुड़ा मामला है। विजयेंद्र ने सुप्रीम कोर्ट तक मार्च निकालने पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि शीर्ष अदालत राजनीतिक प्रदर्शन का मंच नहीं है। भाजपा नेताओं ने यह भी कहा कि राहुल गांधी के पास राज्य के निर्वाचित नेतृत्व पर कोई संवैधानिक अधिकार नहीं है। वहीं, कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने भी राहुल गांधी पर महिला पत्रकार से बदसलूकी के आरोपों को खारिज किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने किसी को धक्का नहीं दिया और आरोप पूरी तरह गलत हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦डीके शिवकुमार ने राहुल गांधी पर धक्का देने के आरोपों के बारे में क्या कहा?−
उन्होंने आरोपों को खारिज किया और कहा कि भीड़ अधिक होने के कारण राहुल गांधी ने उन्हें पीछे आ रही गाड़ी में बैठने की सलाह दी थी।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsएसआईआर :: राहुल गांधी ने मुझे नहीं धक्का दिया :शिवकुमार