गमी में जा रहे रेलवेकर्मी की कार को डीजे गाड़ी ने मारी टक्कर

हिन्दुस्तान, फिरोजाबाद
Follow us on Google News
share

थाना मक्खनपुर के नेशनल हाईवे पर एक डीजे की गाड़ी ने कार को टक्कर मारी, जिसमें रेलवे कर्मी की पत्नी, साली और चाचा घायल हो गए। संदीप, जो टूंडला रेलवे में तैनात है, अपनी ससुराल जा रहा था। पुलिस ने घटना के बाद घायलों को अस्पताल भेजा।

गमी में जा रहे रेलवेकर्मी की कार को डीजे गाड़ी ने मारी टक्कर

थाना मक्खनपुर क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर रूपसपुर के पास एक डीजे की गाड़ी ने कार सवार रेलवे कर्मी के परिवार को टक्कर मार दी। हादसे में कार में सवार रेलवे कर्मी की पत्नी, साली, चाचा घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। संदीप निवासी टूंडला रेलवे में तैनात है। उसकी ससुराल में सास का निधन होने पर वह अपनी पत्नी सुधा, साली अर्चना पत्नी मनोज कुमार निवासी बरहन आगरा, उसके चाचा संजय सहाय के साथ कार में सवार होकर अपनी ससुराल रीठरा गांव के लिए जा रहा था।

जब उसकी कार थाना मक्खनपुर के नेशनल हाईवे के रूपसपुर के पास पहुंची तभी एक डीजे की गाड़ी ने गलत दिशा से आकर कार में टक्कर मार दी। हादसा होते ही कर हादसे में कार महिलाओं, बच्चों में चीख पुकार मच गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भेज दिया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsगमी में जा रहे रेलवेकर्मी की कार को डीजे गाड़ी ने मारी टक्कर