दिव्यांशी ने सीबीएसई क्लस्टर नॉर्थ जोन में जीता स्वर्ण
हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
हल्द्वानी की दिव्यांशी नेगी ने बिजनौर में आयोजित सीबीएसई क्लस्टर नॉर्थ ज़ोन ताइक्वांडो चैंपियनशिप में 63-68 किलोग्राम भार वर्ग के अंडर-19 में स्वर्ण पदक जीता है। उनकी इस उपलब्धि पर स्कूल प्रबंधन ने उन्हें बधाई दी है।

हल्द्वानी। आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल लामाचौड़ की कक्षा 12वीं की छात्रा दिव्यांशी नेगी ने बिजनौर में आयोजित सीबीएसई क्लस्टर नॉर्थ ज़ोन ताइक्वांडो चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक हासिल किया है। दिव्यांशी ने 63-68 किलोग्राम भार वर्ग के अंडर-19 में यह मुकाम हासिल किया। दिव्यांशी की इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन ने उन्हें बधाई दी है।


