लोगों में पत्रक वितरण कर पीडीए संवाद किया
हिन्दुस्तान, पीलीभीत
बीसलपुर में सपा की महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव दिव्या गंगवार ने ग्रामीणों के साथ बातचीत की। उन्होंने सपा सरकार के विकास कार्यों के बारे में बताया और कहा कि जनता उम्मीदों से सपा की ओर देख रही है। उन्होंने विभिन्न गांवों में पत्रक का वितरण किया और अपनी बात रखी।

बीसलपुर। सपा की महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव दिव्या गंगवार ने क्षेत्र में ग्रामीणों के बीच पहुंच कर सपा की रीतियो और नीतियों पर संवाद किया। कहा कि सपा सरकार में हुए पूर्व के विकास कार्याों की बानगी बयां करते हुए कहा कि जनता उम्मीदों से सपा की तरफ देख रही है। दिव्या ने बीसलपुर क्षेत्र के मार, इरादतपुर पगार, रुरिया घुरिया,नवदिया सहित कई ग्राम में पीडीए पंचायत के माध्यम से अपनी बात को रखा और पत्रक का वितरण किया। मौके पर चौधरी प्रदीप सिंह पटेल, अनिल कुमार, राम भरोसे राजपूत, मलखान वर्मा,राकेश राजपूत, राजेश गौतम, रूपलाल महातिया भूदेव गंगवार, पंकज कुमार समेत सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।


