असत्य भाषण के दोष से बचाती है एकादश रुद्रावतार कथा

हिन्दुस्तान, आगरा
Follow us on Google News
share

डॉ. दीपिका उपाध्याय ने भगवान शिव के एकादश रुद्रावतारों की कथा सुनाई। उन्होंने बताया कि ये अवतार भक्तों के दोषों को दूर करते हैं और ग्रह जनित पीड़ाओं से मुक्त करते हैं। कथा में शिव के महाकाल आदि अवतारों का महत्व बताया गया और कहा गया कि शिव का भजन लोककल्याण की शिक्षा देता है।

असत्य भाषण के दोष से बचाती है एकादश रुद्रावतार कथा

मनुष्य कभी-कभी प्रमादवश, कभी परिहासवश तो कभी अभ्यासवश झूठ बोलता है। इसके पाप से बचने के लिए एकादश रुद्रावतार कथा सुननी चाहिए। भगवान शिव की कथाएं भक्तों के अभिमान, क्रोध जैसे दोष ही दूर नहीं करती बल्कि ग्रह जनित उत्पातों से भी मुक्ति दिलाती हैं। भगवान शिव के अवतारों की कथा सुनाते हुए उक्त उद्गार प्रवचनकर्ता डॉ.दीपिका उपाध्याय ने व्यक्त किए। गुरु दीपिका योगक्षेम फाउंडेशन के तत्वावधान में चल रही श्रीशिव महापुराण कथा का आज नवां दिन था। श्रीगोपालजी धाम दयालबाग में चल रही कथा में प्रवचनकर्ता ने भगवान शिव के विविध अवतारों की कथा सुनाई। उन्होंने बताया कि किस प्रकार देवों के कल्याण के लिए कश्यप ऋषि ने अपनी पत्नी सुरभि के माध्यम से एकादश रुद्रों का अवतरण हुआ।

ये सभी देवताओं के पक्ष में लड़े। भगवान शिव के महाकाल आदि 10 अवतारों तथा उनकी शक्तियों के विषय में बताया गया। प्रवचनकर्ता ने बताया कि यदि हम भगवान के विविध अवतारों की कथा कहते और सुनते हैं तो हमें तीर्थ यात्रा के समान फल मिलता है। भगवान शिव का निरंतर भजन कीर्तन हमें लोक कल्याण की शिक्षा देता है क्योंकि शिव सदा कल्याण करते हैं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsअसत्य भाषण के दोष से बचाती है एकादश रुद्रावतार कथा