परमात्मा के प्रति समर्पित भाव रखना ही सच्ची भक्ति का आधार: कौर

हिन्दुस्तान, देहरादून
Follow us on Google News
share

संत निरंकारी मिशन द्वारा बौराड़ी स्थित सत्संग भवन में जिला स्तरीय महिला संत समागम का आयोजन हुआ। श्रद्धालुओं ने मानवता, प्रेम और सेवा का संदेश सुनकर गुरु गद्दी से आशीर्वाद लिया। प्रवचन में सविंदर कौर ने भक्ति के महत्व पर जोर दिया और आध्यात्मिक उन्नति की चर्चा की। सामाजिक गतिविधियों का भी उल्लेख किया गया।

परमात्मा के प्रति समर्पित भाव रखना ही सच्ची भक्ति का आधार: कौर
परमात्मा के प्रति समर्पित भाव रखना ही सच्ची भक्ति का आधार: कौर

नई टिहरी। संत निरंकारी मिशन की ओर से बौराड़ी स्थित सत्संग भवन में जिला स्तरीय महिला संत समागम आयोजित किया गया। समागम में जिले की विभिन्न शाखाओं से बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने गुरु गद्दी से मानव कल्याण का आशीर्वाद लिया। समागम में भक्ति गीत, कविताओं, नाटकों एवं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से मानवता, प्रेम, सद्भाव और सेवा का संदेश दिया गया। रविवार को बौराड़ी में आयोजित महिला संत समागम में गुरु गद्दी से सविंदर कौर ने प्रवचन करते हुए कहा कि निरंकार परमात्मा को जानना और उसके प्रति समर्पित भाव रखना ही सच्ची भक्ति का आधार है। सतगुरु की कृपा से जब मनुष्य परमात्मा के स्वरूप को जान लेता है तो उसके जीवन में दया,करुणा,प्रेम,नम्रता,सहनशीलता और विश्व बंधुत्व जैसे दिव्य गुण विकसित होने लगते हैं।

उन्होंने भगवान राम और माता शबरी के प्रसंग का उल्लेख करते हुए भक्ति के महत्व को समझाया। उन्होंने कहा कि सेवा, सुमिरन और सत्संग के माध्यम से मनुष्य के जीवन में आध्यात्मिक उन्नति आती है, उसका समर्पण और विश्वास मजबूत होता है। सतगुरु के प्रति समर्पण के माध्यम से निरंकार परमात्मा तक पहुंचने का मार्ग प्रशस्त होता है। कहा कि आध्यात्मिक विचारों को जीवन में अपनाने से परिवार और समाज में प्रेम एवं सद्भाव का वातावरण बनता है। भक्ति केवल धार्मिक भावना नहीं,बल्कि मानवता की सेवा और सद्गुणों को अपने आचरण में उतारने का माध्यम भी है। मसूरी जोन के जोनल इंचार्ज हरभजन सिंह ने समागम के सफल आयोजन के लिए सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।उन्होंने संत निरंकारी मिशन की ओर से रक्तदान,स्वच्छता अभियान,प्राकृतिक आपदाओं के दौरान राहत कार्य, नशा मुक्ति, युवा एवं महिला सशक्तिकरण सहित विभिन्न सामाजिक एवं मानव सेवा गतिविधियों का आयोजन किए जाने की जानकारी भी दी गई। कहा कि समागम का मुख्य संदेश सेवा,भक्ति और सद्भाव को जीवन का हिस्सा बनाकर ही परिवार,समाज और मानवता में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। इस मौके पर संयोजक सबल सिंह चौहान,पूर्व मंत्री दिनेश धनाई,कुंदन सिंह रावत,कल्याण सिंह,रमेश रमोला,जीएस चौहान,दिलवर पंवार,डॉ.नित्यानंद उनियाल,मनोहर कुडियाल आदि मौजूद थे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsपरमात्मा के प्रति समर्पित भाव रखना ही सच्ची भक्ति का आधार: कौर