खेल गतिविधियों को दें बढ़ावा, प्रतिभाओं को दें प्लेटफार्म : डीएम

हिन्दुस्तान, महाराजगंज
share

महराजगंज में डीएम गौरव सिंह सोगरवाल की अध्यक्षता में खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक हुई। बैठक में खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और खेल संघों को जोड़ने पर चर्चा हुई। सभी खेल संघों को समिति से जोड़ने के प्रयास किए जाएंगे और युवा खेल प्रतिभाओं के लिए बेहतर खेलने के अवसर सुनिश्चित किए जाएंगे।

खेल गतिविधियों को दें बढ़ावा, प्रतिभाओं को दें प्लेटफार्म : डीएम
खेल गतिविधियों को दें बढ़ावा, प्रतिभाओं को दें प्लेटफार्म : डीएम

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। डीएम गौरव सिंह सोगरवाल की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक हुई। बैठक में जनपद में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने, खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति से अधिकाधिक खेल संघों को जोड़ा जाए। उन्होंने जिला क्रीड़ा अधिकारी को निर्देशित किया कि जनपद में सक्रिय सभी खेल संघों को समिति से जुड़ने के लिए सूचित करते हुए उनसे आवश्यक प्रपत्र प्राप्त किए जाएं तथा नियमानुसार उन्हें समिति का हिस्सा बनाया जाए। उन्होंने कहा कि अधिकाधिक खेल संघों की सहभागिता से खिलाड़ियों का व्यापक प्रतिनिधित्व सुनिश्चित होगा और उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप खेल सुविधाओं के विकास में भी सहायता मिलेगी।एडीएम

डॉ. प्रशांत कुमार को जिला एवं तहसील स्तरीय खेल विकास एवं प्रोत्साहन समितियों का चिटफंड सोसाइटी के अंतर्गत पंजीकरण कराने को कहा। जिला युवा अधिकारी को जिलास्तर तथा जिला युवा कल्याण अधिकारी को तहसील स्तर पर खेलों के विकास के लिए कार्ययोजना तैयार कर 10 दिवस के भीतर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। कहा कि जनपद की युवा खेल प्रतिभाओं को उचित मंच प्रदान करने के लिए बेहतर खेल सुविधाओं के विकास के साथ नियमित रूप से खेल प्रतियोगिताओं एवं स्पर्धाओं का आयोजन आवश्यक है। बैठक में सीडीओ महेंद्र कुमार सिंह, डीएफओ सुर्वे निरंजन राजेंद्र, एडीएम डॉ. प्रशांत कुमार सहित संबंधित अधिकारी एवं प्रशिक्षक उपस्थित रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsखेल गतिविधियों को दें बढ़ावा, प्रतिभाओं को दें प्लेटफार्म : डीएम