जिला स्तरीय विद्यालय वार्षिक खेल प्रतियोगिता में 17 विधाओं के खेल में दिखेगा दमखम
सीवान में तीन दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता 5 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक आयोजित की जाएगी। 17 प्रकार के खेलों में अंडर 14, अंडर 17, और अंडर 19 आयु वर्ग के विद्यार्थियों का भाग लेना सुनिश्चित है। पंजियन की अंतिम तिथि 3 अक्टूबर है।

सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता पांच अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक आयोजित की गई है।
प्रतियोगिता के खेल
जिला स्तरीय विद्यालय वार्षिक खेल प्रतियोगिता 2026-2027 में 17 प्रकार के खेल में खिलाड़ी अपना दमखम दिखायेंगे। इन खेलों में एथलेटिक्स, बैडमिंटन, कबड्डी, फुटबॉल, हैंडबॉल, भारोत्तोलन, कराटे, रग्बी, खो-खो, शतरंज, योग, कुश्ती, वुशु, हॉकी, ताईक्वांडो, क्रिकेट, बालक व वॉली बाल शामिल है। इन खेलों में अंडर 14, अंडर 17, अंडर 19 आयु वर्ग के बालक-बालिका खिलाड़ी शामिल होंगे।
पंजीकरण की तारीखें
प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए उम्र सीमा 31 दिसंबर 2026 निर्धारित की गई है। बहरहाल, शहर के राजेन्द्र स्टेडियम, वीएम हाई स्कूल सह इंटर कॉलेज परिसर स्थित खेल भवन सह व्यायामशाला, रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स क्लब मैरवा, मैरीकॉम स्पोर्ट्स अकादमी पंजवार रघुनाथपुर व विज्ञानानंद केन्द्रीय विद्यालय चनउर में निर्धारित प्रतियोगिताएं होंगी।
पंजियन की प्रक्रिया
खेलकूद प्रतियोगिता में जवाहर नवोदय व केन्द्रीय विद्यालय को छोड़ कर सभी सरकारी, मान्यता प्राप्त विद्यालयों के खेल प्रतिभाएं शामिल होंगे। जिला खेल कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, जिला स्तरीय विद्यालय वर्षिक खेल प्रतियोगिता 2026-27 के लिए संबंधित विद्यालयों के माध्यम से खिलाड़ियों का पंजियन 21 सितंबर से हो रहा है। पंजियन की अंतिम तिथि 3 अक्टूबर शाम पांच बजे तक निर्धारित है। पंजियन के लिए संबंधित विद्यालय भरे हुए फॉर्म को निर्धारित समय से पूर्व वीएम हाई स्कूल सह इंटर कॉलेज परिसर स्थित खेल भवन में जमा कराना सुनिश्चित करेंगे। जिला खेल पदाधिकारी उपेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि संबंधित सभी विद्यालयों को डीईओ के स्तर से समय से पंजियन कराने का निर्देश दिया गया है। सभी प्रतियोगिताओं के लिए शारीरिक शिक्षक व प्रशिक्षकों को तकनीकी अधिकारी के तौर पर नियुक्त किया गया है।
प्रतियोगिता का उद्देश्य
जिला खेल पदाधिाकरी ने बताया कि खेल प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण व शहरी स्तर पर छिपी हुई खेल प्रतिभाओं को सामने लाना, राज्य, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के लिए तैयार कर राज्य में एक मजबूत खेल संस्कृति विकसित करना है।


