अल्मोड़ा के 142 खिलाड़ी राज्य स्तर में दिखाएंगे दम
अल्मोड़ा में अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज टूर्नामेंट के लिए जिला स्तरीय चयन ट्रायल हुए, जिसमें 142 खिलाड़ियों का चयन किया गया। खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों जैसे एथलेटिक्स, बैडमिंटन, हॉकी, वेटलिफ्टिंग आदि में हिस्सा लिया। अब ये खिलाड़ी राज्य स्तर पर प्रतिस्पर्धा करेंगे।

अल्मोड़ा। अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज टूर्नामेंट के लिए जिला स्तरीय चयन ट्रायल हुए। इसमें कुल 142 खिलाड़ियों का चयन किया गया। अब यह खिलाड़ी राज्य स्तर पर अपना दमखम दिखाएंगे। हेमवती नंदन बहुगुणा स्पोर्ट्स स्टेडियम में एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, कैरम, शतरंज हॉकी, कबड्डी, लॉनटेनिस, वेटलिफ्टिग, पावर लिफ्टिंग, वेस्टफिजिक्स, तैराकी, वालीबॉल, टेबल टेनिस, कुश्ती, खो-खो, योग, क्रिकेट व फुटबॉल खेलों के ट्रायल हुए। ओपन पुरुष वर्ग में सौ व चार सौ मीटर दौड़, स्टेंउिग ब्राड जम्प व महिला वर्ग मे 50 व तीन सौ मीटर दौड़, 300 मी. दौड, स्टेंउिग ब्राड जम्प, मेडिसन बॉलथ्रो स्कीपिंग रोप जैसे टेस्ट लिए गए। कुल 112 पुरुष व महिलाओं ने इसमें प्रतिभाग किया।
142 का चयन राज्य स्तर के लिए हुआ। यहां विक्रम भण्डारी, राजेंद्र राणा, हरीश गोस्वामी, कैलाश मेहरा, करिश्मा नायक, जीवन बोरा, रीता बिष्ट, कविता थापा, राजेश खोलिया, प्राशु भैसोड़ा, हरेंद्र प्रसाद, मनीष कनवाल, यशपाल भटट, रजत वर्मा, संजय अधिकारी, तुषार भंडारी, पूजा मेहरा, विजय मेहरा रहे।

