जिला स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी में किशन को प्रथम स्थान
हिन्दुस्तान, पूर्णिया
-फोटो : 27 : जिला स्कूल पूर्णिया के उन्नयन कक्ष में जिला स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी में अव्वल बच्चे सम्मानित। पूर्णिया। जिला स्कूल पूर्णिया के उन्नयन कक्

पूर्णिया। जिला स्कूल पूर्णिया के उन्नयन कक्ष में जिला स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी का आयोजन किया गया। समग्र शिक्षा के सहायक समन्वयक नौशाद आलम एवं अरविंद कुमार की देखरेख में संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन किया गया। प्रतियोगिता में प्लस टू उच्च विद्यालय धमदाहा पूर्णिया के वर्ग दशम का छात्र किशन कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अब यह प्रमंडल स्तर पर भाग लेंगे। प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान निधि कुमारी उत्क्रमित उच्च विद्यालय कोड़ेली एवं तृतीय स्थान शमा परवीन उच्च विद्यालय चांदी रजीगंज ने प्राप्त किया। निर्णायक मंडली में संतोष कुमार, अर्पिता कुमारी, नूर फखातून शामिल थी। इस बार विज्ञान संगोष्ठी का विषय भारतीय ऊर्जा परिदृश्य 2047 संभावनाएं एवं चुनौतियां थी।


