जिला विद्यालय खेल प्रतियोगिता में होंगे कई मुकाबले
हिन्दुस्तान, भागलपुर
भागलपुर में सैंडिस कंपाउंड में जिला विद्यालय खेल प्रतियोगिता चल रही है, जिसमें 2500 से अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले मंगलवार को खेले जाएंगे और इसका समापन बुधवार को होगा। जिला खेल पदाधिकारी शमीम अंसारी ने खिलाड़ियों की सुविधाओं पर ध्यान देने की बात की है।

भागलपुर से बलराम मिश्र की रिपोर्ट सैंडिस कंपाउंड में जिला विद्यालय खेल प्रतियोगिता के दौरान मंगलवार को कई फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। इसका समापन बुधवार को होगा। जिला खेल पदाधिकारी शमीम अंसारी ने कहा कि प्रतियोगिता में 2500 से ज्यादा खिलाड़ी शिरकत कर रहे हैं, उनकी सुविधाओं का पूरा ख्याल रखा जा रहा है।


