बैंकों को दिए बीमा योजना की प्रगति बढ़ाने के निर्देश

हिन्दुस्तान, बागेश्वर
Follow us on Google News
share

मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय पुनरीक्षण समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न बैंकिंग योजनाओं, वित्तीय समावेशन कार्यक्रमों और

बैंकों को दिए बीमा योजना की प्रगति बढ़ाने के निर्देश

बागेश्वर, संवाददाता। कलक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को जिला स्तरीय पुनरीक्षण समिति की बैठक में जिलाधिकारी अपूर्वा पांडेय ने बैंकिंग योजनाओं और ऋण-जमा अनुपात की समीक्षा की। उन्होंने प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना समेत अन्य योजनाओं में प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए। डीएम ने बैंकों से शिविरों में सक्रिय भागीदारी कर पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने को कहा। किसान क्रेडिट कार्ड आवेदनों की समीक्षा करते हुए निरस्त आवेदनों की रिपोर्ट अगली बैठक में प्रस्तुत करने और लंबित मामलों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। लीड बैंक अधिकारी सुखविंद्र कादयान ने बताया कि मार्च 2026 तक जिले का ऋण-जमा अनुपात 26.98 प्रतिशत रहा।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी और बैंक प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।