जिला पुलिस ने सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में मारी बाजी, मेरठ जोन में मिला पहला स्थान
जिला पुलिस ने सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में मारी बाजी, मेरठ जोन में मिला पहला स्थानजिला पुलिस ने सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में मारी बाजी, मेरठ जोन में मिला पह

प्रदेश सरकार द्वारा जारी ‘सीएम डैशबोर्ड’ की जून माह की रैंकिंग में जिला पुलिस ने शानदार प्रदर्शन किया है। जिला पुलिस ने मेरठ जोन में प्रथम स्थान और पूरे प्रदेश में 9वां स्थान हासिल किया है। एसएसपी ने जिले के समस्त पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहना करते हुए इसे टीम वर्क का परिणाम बताया है।
सीएम डैशबोर्ड क्या है?
क्या है सीएम डैशबोर्ड?
शासन द्वारा 'सीएम डैशबोर्ड' के माध्यम से विभिन्न विभागों की योजनाओं, विकास कार्यों और फील्ड अधिकारियों के कार्यों का रीयल-टाइम मूल्यांकन किया जाता है। इस पोर्टल पर 53 विभागों की 588 से अधिक परियोजनाओं की बारीकी से निगरानी होती है।
पुलिस की तत्परता और कार्यशैली से मिली सफलता
पुलिस की तत्परता और कार्यशैली से मिली सफलता
जिला पुलिस ने मेरठ जोन में प्रथम स्थान और पूरे प्रदेश में 9वां स्थान हासिल किया है। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और समयबद्ध कार्रवाई की बदौलत यह उपलब्धि हासिल हुई है। पुलिस की सक्रियता और विभागीय कार्यों के त्वरित निस्तारण का ही परिणाम है कि जिले ने राज्य स्तर पर शीर्ष 10 में अपनी जगह बनाई है।
एसएसपी ने टीम की सराहना की
एसएसपी ने टीम की सराहना की
एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने जिले के समस्त पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा कि यह सफलता पूरी टीम की मेहनत का परिणाम है। साथ ही, उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को भविष्य में भी जनसेवा, संवेदनशीलता और पूरी जवाबदेही के साथ कार्य करने के निर्देश दिए हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
लेखक के बारे में
Anil Sharmaशॉर्ट बायो:
अनिल शर्मा पिछले 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में हिन्दुस्तान बुलंदशहर में ब्यूरो प्रभारी के रूप में कार्य रहे हैं।
परिचय एवं अनुभव
अनिल शर्मा भारतीय मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान में (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) बुलंदशहर ब्यूरो प्रभारी के रूप में काम कर रहे हैं। राजनीतिक, सामाजिक एवं विभिन्न क्षेत्रों में रिपोर्टिंग भी करते हैं।
कॅरियर का सफर
अनिल शर्मा ने अपने कॅरियर की शुरुआत 2002 में दैनिक जागरण अखबार से की। यहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2008 में हिन्दुस्तान के साथ जुड़े। दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान दोनों ही समाचार पत्रों में राजनीति, शिक्षा,धर्म बीट पर काम करने का मौका मिला।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
एमए हिंदी, राजनीति शास्त्र, समाजशास्त्र, बीएड के साथ-साथ पत्रकारिता में स्नातकोत्तर होने से अनिल शर्मा को पत्रकारिता का विशेष संयोजन मिला। इसी वजह से वह शिक्षा, इनोवेशन, राजनीति विश्लेषण पर केंद्रित स्टोरीज़ लिख रहे हैं।
पत्रकारिता और लक्ष्य
विकास, समाज, अपराध, राजनीति से जुड़े विषयों पर अनिल शर्मा की गहरी समझ है। विकास, अपराध, राजनीति में उन्होंने अनेक एक्सक्लूसिव स्टोरी ब्रेक की हैं। अनिल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता के साथ सटीक सूचना देने पर केंद्रित है। इसी को केंद्रित करते हुए उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


